India Pakistan Conflict : भारत या पाकिस्तान, अमेरिका किसके साथ, डोनाल्ड ट्रंप ने क्या किया इशारा

India Pakistan Conflict : भारत-पाक के बीच तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘अगर मैं कुछ मदद कर सका तो जरूर करूंगा. उन्होंने कहा कि हमारे दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं. मैं इसे रुकते देखना चाहता हूं. वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं. भारत के द्वारा नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किए जानें के बाद ट्रंप ने यह बात कही.

India Pakistan Conflict : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाले ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन आया है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर, ट्रंप ने कहा कि अगर वह कुछ मदद कर सके हैं, तो वह जरूर करेंगे. वह चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच संघर्ष रुक जाए. भारत और पाकिस्तान के बीच ‘युद्ध’ पर उनसे जब एक सवाल किया गया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, “ यह बहुत भयानक है. मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों को साथ लेकर काम करूं. मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें इसे (तनाव को) हल करते हुए देखना चाहता हूं. मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं. वे एक दूसरे के खिलाफ जैसे को तैसा वाला व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं. मैं उन दोनों को जानता हूं, हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे से मिलकर काम करते हैं.”

दोनों के साथ अच्छे संबंध : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं और मैं इसे रुकते देखना चाहता हूं. और अगर मैं कुछ मदद कर सकता हूं तो मैं ज़रूर करूंगा.” इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि शत्रुता “बहुत जल्द” समाप्त हो जाएगी. ट्रंप ने कहा, ‘‘ दोनों देश लंबे समय से लड़ रहे हैं. वास्तव में, अगर आप वास्तव में इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास दोनों देशों के लिए कोई संदेश है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं बस उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए.’’

यह भी पढ़ें : India Pakistan War: भारत के एयर स्ट्राइक में 31 आतंकवादी ढेर, पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इन हमलों में आतंकियों के मारे जाने की खबर है लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. भारत की कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >