Video : सऊदी अरब पर हूतियों का हमला, जेद्दा, जाजान और आभा सहित इन शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी

Houthi Attack on Saudi Arabia : यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 13 नागरिक घायल हुए हैं और कई इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी की गई है.

यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 13 नागरिक घायल हुए हैं. वहीं खमीस मुशैत, आभा और ताइफ में हुए हमलों के बाद कई इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी की गई. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यमन के पश्चिमी तट पर हूतियों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.

हूतियों का दावा,सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

  • हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के खमीस मुशैत इलाके में एक सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे.
  • रॉयटर्स ने सऊदी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलों में 13 नागरिक घायल हुए हैं. वहीं सऊदी अधिकारियों ने बताया कि सात घरों और दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.
  • सऊदी सिविल डिफेंस ने खमीस मुशैत और आभा समेत दक्षिणी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी. बाद में अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में खतरा टल गया है और आपात चेतावनी हटा दी गई.

पहले भी हो चुके हैं बड़े हमले

  • यह पहली बार नहीं है जब हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब को निशाना बनाया है. इससे पहले भी आभा, खमीस मुशैत, जजान और नजरान में मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई थीं. एक पिछले हमले में 73 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट आई थी. यानी हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है.
  • सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन कर रहा है. दूसरी तरफ हूती संगठन यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है और हाल के दिनों में उसने लाल सागर के तट पर अपनी पकड़ और मजबूत की है.

यमन के मोचा और मयून पर हूतियों का कब्जा

  • हूतियों ने हाल में यमन के रणनीतिक मोचा बंदरगाह पर कब्जा कर लिया. इसके बाद मयून द्वीप पर भी उनका नियंत्रण बताया गया है.
  • यह इलाका बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के बेहद करीब है. दुनिया के लिए यह समुद्री रास्ता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से लाल सागर के रास्ते तेल और दूसरे सामान की आवाजाही होती है.
  • यमन की सरकारी सेना और सऊदी अरब की तरफ से हूती ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले भी किए जा रहे हैं. यमन में 2022 के बाद अपेक्षाकृत शांत रहा संघर्ष अब दोबारा बड़े युद्ध में बदलने की आशंका बढ़ा रहा है.

अमेरिका ने सीधे युद्ध में उतरने से बनाई दूरी

  • सऊदी अरब ने हूतियों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य मदद मांगी है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे अमेरिकी हमले की मंजूरी नहीं दी है.
  • अमेरिका की तरफ से खुफिया और लक्ष्य संबंधी सहायता दिए जाने की बात सामने आई है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि हूतियों ने अमेरिका से इस संघर्ष में सीधे शामिल नहीं होने की अपील की है.
  • इसी बीच सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जेद्दा में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर से मुलाकात की. दोनों के बीच क्षेत्रीय हालात और बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई.
  • फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यही है कि यमन का संघर्ष अगर और फैलता है, तो इसका असर लाल सागर की जहाजरानी, सऊदी तेल निर्यात और दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: 3000 KM दूर एक और आफत..तेल के तीनों रास्‍ते बंद! दुनिया में ऊर्जा संकट का भारत पर क्या होगा असर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >