Hong Kong News: 45 लोगों को सुनाई गई सजा, सबसे लंबी सजा 10 साल की, जानें मामला

Hong Kong News: हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में 45 कार्यकर्ताओं को सजा सुनाई गई है. सबसे लंबी सजा 10 साल की दी गई है.

Hong Kong News: हांगकांग के सबसे बड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को सजा सुनाई गई. चीन द्वारा लागू कानून के तहत इन्हें 10 साल तक की जेल की सजा दी गई. हांगकांग में चीन के इस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ने लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को कुचल दिया. चीन के 2020 के इस कानून के तहत एक अनौपचारिक ‘प्राइमरी’ के चुनाव में इन कार्यकर्ताओं की भूमिका के लिए 2021 में उन पर मुकदमा चलाया गया था. कार्यकर्ताओं पर हांगकांग की सरकार को पंगु बनाने और इसके नेता को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के प्रयास का आरोप था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, मामले में 45 दोषियों को चार साल से लेकर 10 साल तक की सजा सुनाई गई. कानून विशेषज्ञ बेनी ताई को सबसे लंबी सजा सुनाई गई. आरोपियों ने या तो दोष स्वीकार कर लिया, नहीं तो मामले में सुनवाई के लिए चीनी सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 3 जजों ने उन्हें साजिश रचने का दोषी पाया. जजों ने फैसले में कहा कि चुनाव के माध्यम से परिवर्तन लाने की कार्यकर्ताओं की योजना सरकार के अधिकार को कमजोर कर देती. इसके कारण संवैधानिक संकट पैदा हो जाता. 47 आरोपियों में से दो को बरी कर दिया गया.

Read Also : अजरबैजान में आखिर क्यों साथ आए भारत- चीन? इस टैक्स पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >