हिजबुल्लाह का इजरायल पर हमला: 24 घंटे में दागी 63 मिसाइलें; कहा- लेबनान की रक्षा के लिए हुआ प्रहार

Hezbollah Attacks Israel: ईरानी सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्ला ने पिछले 24 घंटों में इजरायली ठिकानों और सेना के सेंटर्स पर एक के बाद एक 63 मिलिट्री ऑपरेशन किए हैं. हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये हमले लेबनान की जमीन और वहां के लोगों की रक्षा के लिए किए गए हैं.

Hezbollah Attacks Israel: हिजबुल्ला का कहना है कि ये पूरी कार्रवाई हाल ही में इजरायल द्वारा किए गए हमलों का सीधा जवाब है. प्रेस टीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन ऑपरेशनों में रॉकेटों की बौछार, खतरनाक ड्रोन स्ट्राइक और तोपों (आर्टिलरी) का इस्तेमाल किया गया है. हिजबुल्ला का मेन टारगेट इजरायली सैनिकों का जमावड़ा, उनके बख्तरबंद वाहन, मिलिट्री बेस और बॉर्डर के पास तैनात सैनिकों की चौकियां थीं. इन हमलों से इजरायली सीमा पर काफी हलचल मच गई है.

इजरायल में घर और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान

दूसरी ओर, ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने शनिवार को जानकारी दी कि उत्तरी शहर मालोट-तरशीहा में हिजबुल्ला का एक रॉकेट सीधे एक घर पर जा गिरा, जिससे 5 लोग मामूली रूप से घायल हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर कई रॉकेट दागे थे, जिससे कई इमारतों और वहां की बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) को भारी नुकसान पहुंचा है.

इजरायल ने उड़ाया लेबनान का अहम पुल

जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली एयरफोर्स ने रविवार को लेबनान की लितानी नदी पर बने ‘कास्मिया ब्रिज’ को बम से उड़ा दिया. ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के अनुसार, इजरायल ने आरोप लगाया कि हिजबुल्ला इस पुल का इस्तेमाल हथियार और अपने लड़ाकों को दक्षिणी लेबनान भेजने के लिए कर रहा था. इजरायल ने साफ चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला के खिलाफ उसकी लड़ाई तो “अभी बस शुरू हुई है.”

ये भी पढ़ें: CIA-मोसाद की रडार पर मुजतबा खामेनेई: ईरान के नए ‘सुप्रीम लीडर’ जिंदा हैं या…?

इंटरनेशनल दखल की मांग

पुल को निशाना बनाए जाने पर लेबनान की राजधानी बेरूत से तीखी प्रतिक्रिया आई है. लेबनान सरकार ने इसे “खतरनाक उकसावा” बताया है. लेबनान ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से गुहार लगाई है कि वे दखल दें ताकि इजरायल को लेबनान में अपने ऑपरेशन बढ़ाने से रोका जा सके. ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इजरायल लेबनान के 5 पुलों को तबाह कर चुका है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज की घेराबंदी: क्या ईरान वसूल रहा 18 करोड़? ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >