Hezbollah Attack on Israel : इस्माइल हानियेह को दफनाने से पहले हिजबुल्लाह ने इजराइल पर की रॉकेट की बौछार

Hezbollah Attack on Israel : हिजबुल्लाह ने इजराइल से बदला लेना शुरू कर दिया है. उसने दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले का जवाब रॉकेट दागकर किया है.

Hezbollah Attack on Israel : हिजबुल्लाह के दिमाग में बदला और सिर्फ बदला लेने की बात चल रही है. उसने इजराइल पर हमले की शुरुआत कर दी है. जानकारी के अनुसार हिजबुल्लाह की ओर से उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे गए है. दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले के जवाब में उसकी ओर से यह कार्रवाई की गई है जिसमें एक शीर्ष कमांडर की जान चली गई. बेरूत में हिजबुल्लाह के गढ़ पर हुए हमले में कमांडर फुआद शुक्र की मौत हुई जिसके बाद से वह और भड़का हुआ है.

इजराइली वायु सेना तुरंत हुई एक्टिव

खबरों की मानें तो ईरान समर्थित इस ग्रुप ने कहा है कि उसने इजराइली दुश्मन के हमले का जवाब दिया है. दर्जनों कत्यूषा रॉकेट दागे गए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. इस बीच इजराइली सेना ने कहा कि हमले के तुरंत बाद उसकी वायु सेना एक्टिव हो गई और रॉकेट दागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हिज़्बुल्लाह के लांचर को नष्ट कर दिया. इजराइली सेना ने कहा कि रॉकेटों की बौछार की गई जिसमें से केवल 5 ही उनके देश में गिरा. किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है.

इजराइल में आतंक फैलाने वालों का होगा खात्मा

इजराइल ने हिजबुल्लाह के द्वारा किए गए हमले के लिए लेबनानी सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है. उसने कहा है कि किसी को भी इजराइल के लोगों को आतंकित करने या नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फुआद शुक्र की मौत के कुछ ही घंटों बाद तेहरान में एक हमले में हिजबुल्लाह के सहयोगी हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह की मौत हो गई. ईरान और हमास ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन इजरायल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. इजराइल ने गुरुवार को यह भी पुष्टि की कि हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ जुलाई में गाजा में हवाई हमले में मारे गए थे.

Read Also : Israel-Hamas War : कहां है हमास नेता इस्माइल हनियेह का शव?

Israel-Hamas War :  ये भी पढ़ें

  1. ईरान की राजधानी तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानियेह की अंतिम यात्रा निकाली गयी. इसमें हजारों लोग जमा हुए. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, फिलीस्तीनी मिलिशिया के प्रतिनिधियों ने हानियेह के जनाजे के पास खड़े होकर नमाज-ए-जनाजा पढ़ते नजर आए. हानियेह के शव को शुक्रवार को दफनाने के लिए कतर ले जाया जायेगा.
  2. इजराइल के हवाई हमले में हमास का मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ मारा गया है. इजराइल की सेना ने 13 जुलाई को दाइफ को निशाना बनाते हुए गाजा के खान यूनिस शहर के बाहरी इलाकों में हवाई हमले किये थे, लेकिन दाइफ की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >