पाकिस्तान में आंधी-तूफान का कहर, उखड़े पेड़, 19 की मौत

Heavy Rain : 18 मार्च को हुई मौतें भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से हुईं. कई जगह मकानों की छत और दीवारें गिर गईं. तेज हवा में पेड़ व साइनबोर्ड गिरने से भी हादसे हुए. जानें पाकिस्तान के किस शहर में मची तबाही.

Heavy Rain : पाकिस्तान के कराची में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान ने हालात खराब कर दिए हैं. इस वजह से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई. बुधवार रात (18 मार्च) तेज बारिश और हवाओं के चलते कई मकानों की छत और दीवारें गिर गईं. वहीं जगह-जगह पेड़ और साइनबोर्ड भी गिर पड़े.  पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (Pakistan Meteorological Department) ने गुरुवार को भी तेज बारिश और हवाएं चलने की चेतावनी दी है.

टेलीफोन एक्सचेंज की छत ढही

कोरांगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police) संगहार मलिक ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज की छत और दीवार ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई. यह लोग वहां चाय पी रहे थे. उन्होंने कहा कि तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सईदबाद क्षेत्र के मोचको गोठ में एक इमारत ढह गई. एसएसपी ने कहा कि बचाव दल अब भी मलबा हटा रहा हैं. मलबे के नीचे और भी लोग हो सकते हैं.

पेड़ के नीचे महिला का शव बरामद

पुलिस उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General of Police) असद रजा ने गुरुवार सुबह मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि कोरांगी में और लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जहां एक घर की छत गिर जाने से वहां रहने वाले दंपति की मौत हो गई. वहीं मलिर में दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. उन्होंने बताया कि लांधी क्षेत्र की मजीद कॉलोनी से भी लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, जबकि क्लिफ्टन क्षेत्र में एक गिरे हुए पेड़ के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, आया IMD का अलर्ट

अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना

कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने लोगों को घर पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी. ‘जियो’ टीवी की खबर के अनुसार, भारी बारिश के कारण कराची शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही. मौसम विभाग ने सिंध के अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >