खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में एक और भारतीय को किया गया गिरफ्तार

Hardeep Singh Nijjar : कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया था. अब एक और भारतीय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Hardeep Singh Nijjar : खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में एक और भारतीय को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में कनाडा (Canada) की पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि निज्जर की हत्या के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, अमनदीप सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या और निज्जर की हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है.

तीन शख्स को किया जा चुका है पहले ही गिरफ्तार

आपको बता दें कि कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में इसी महीने की शुरुआत में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस का मानना था कि गिरफ्तार किए गए लोग उस कथित समूह के सदस्य हैं जिन्हें पिछले साल भारत सरकार ने निज्जर की हत्या करने का काम सौंपा था. पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान आया था जिसमें उन्होंने भारतीय एजेंटों पर निज्जर की हत्या में ‘‘संभावित रूप से’’ शामिल होने का आरोप लगाया था. उनके इस बयान के बाद भारत और कनाडा के संबंधों तल्खी आ गई थी.

Read Also : कनाडा: पुलिस ने निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार

गुरुद्वारे के बाहर कर दी गई थी निज्जर की हत्या

आपको बता दें कि कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर हुई गोलीबारी में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की जान गई थी. निज्जर का नाम भारत सरकार द्वारा जारी एक लिस्ट में ‘वांटेड आतंकवादियों’ के साथ शामिल किया गया था. हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में कनाडा की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि इसके पीछे भारत का हाथ है. वहीं भारत इस आरोप को सिरे से खारिज करता आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >