ब्रिटेन में दिवाली धमाका, यूके के नये पीएम ऋषि सुनक ने भारत के लिए कह दी ऐसी बात, आप भी देखें

ऋषि सुनक ने हाल में ही भारत को लेकर कहा था कि वो ब्रिटेन-भारत संबंध को बदलना चाहते हैं. उन्होंने इस संबंध को दोतरफा आदान-प्रदान करने वाला बनाने की बात कही थी. उन्होंने ब्रिटेन के लोगों और कंपनियों की भारत में आसानी से पहुंच हो इस बार पर जोर दिया था.

ब्रिटेन और भारत में दिवाली का जश्न दोगुना हो गया, जब ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गये. यह पहला मौका है जब इंग्लैंड की सत्ता किसी भारतीय मूल के नेता के पास आई हो. वहीं, पीएम चुने जाने के बाद ऋषि सुनक ने देश को संबोधित किया. जहां उन्होंने पूरे देश का धन्यवाद किया. सुनक ने इसे अपने लिए सबसे बड़ा सौभाग्य बताया. बता दें, ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को पीएम पद की शपथ लेंगे. उम्मीद की जा रही है कि वो 29 अक्टूबर को कैबिनेट का गठन कर सकते हैं.

भारत से संबंध को बदलना चाहते हैं सुनक: ऋषि सुनक ने हाल में ही भारत को लेकर कहा था कि वो ब्रिटेन-भारत संबंध को बदलना चाहते हैं. उन्होंने इस संबंध को दोतरफा आदान-प्रदान करने वाला बनाने की बात कही थी. उन्होंने ब्रिटेन के लोगों और कंपनियों की भारत में आसानी से पहुंच हो इस बार पर जोर दिया था. लिज ट्रेस से चुनावी मुकाबले के दौरान उन्होंने कहा था कि देश को महंगाई के कठिन दौर से निकालने के साथ उन्होंने बेहतर, सुरक्षित ब्रिटेन का निर्माण करने की बात दोहराई थी.

ब्रिटेन भारत संबंध अहम: उत्तरी लंदन में कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया संगठन की ओ्र से आयोजित एक कार्यक्रम में ऋषि सुनक ने हिंदी में कहा ‘आप सब मेरे परिवार हो’. इसी दौरान एक सवाल के जवाब में सुनक ने कहा का कि हम जानते हैं कि ब्रिटेन-भारत संबंध काफी अहम है. उन्होंने कहा था कि हम अपने दोनों देशों के बीच जीवित सेतु का प्रतिनिधित्व करते हैं. सुनक ने कहा था हम सभी ब्रिटेन के लिए भारत में कारोबार और काम करने के अवसर के बारे में बहुत जागरूक हैं. एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जो हम यहां ब्रिटेन में भारत से सीख सकते हैं.  

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: ऋषि सुनक के PM बनने से ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा भारतीयों का कद! जानें सुनक का भारत से खास रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >