Video : फायरिंग के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं. देखें वीडियो.
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध को तुरंत पीछा कर पकड़ लिया गया. वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी हालत और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है. यह फायरिंग स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जब एनबीए चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत के जश्न में निकाली गई परेड के बाद लोअर मैनहैटन की सड़कों पर भारी भीड़ जुटी हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक, निक्स की 53 साल बाद मिली पहली चैंपियनशिप के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.
