Video: एयर शो के दौरान आसमान से नीचे गिरा F-4 फैंटम, आग के गोले में बदला फाइटर जेट, दोनों पायलटों की मौत

ग्रीस में एथेंस फ्लाइंग वीक के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जहाँ एफ-4 फैंटम लड़ाकू विमान करतब दिखाते हुए नीचे गिर गया. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों की जान चली गई.

ग्रीस में शनिवार, 5 सितंबर को एथेंस फ्लाइंग वीक के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तानाग्रा एयरबेस के पास करतब कर रहा दो सीटों वाला एफ-4 फैंटम लड़ाकू विमान अचानक नीचे आ गिरा और आग की लपटों में घिर गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई.

उड़ान भरने के कुछ देर बाद हादसा

  • हादसा एथेंस से करीब 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित तानाग्रा एयरबेस के पास हुआ.
  • ग्रीक अधिकारियों और रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान एयर शो के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को एक मोड़ लेते हुए अचानक नीचे जाते देखा.
  • इसके बाद वह जमीन से टकराया और आग का बड़ा गोला दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को नीचे गिरते और उसके बाद घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठते देखा जा सकता है.

दोनों पायलटों का मौत

  • ग्रीक एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए.
  • शुरुआती बचाव कार्य घटनास्थल के आसपास लगी आग की वजह से मुश्किल हुआ.
  • हादसे के बाद आग बुझाने के लिए दमकल दल के साथ कई विमान और हेलीकॉप्टर लगाए गए.
  • हालांकि हादसे के कारण को लेकर अभी कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है.
  • इसलिए दुर्घटना तकनीकी खराबी, मानवीय गलती या किसी दूसरे कारण से हुई, इसकी वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

हजारों लोग देख रहे थे एयर शो

  • एफ-4 फैंटम का प्रदर्शन एथेंस फ्लाइंग वीक का हिस्सा था. यह ग्रीस का प्रमुख वार्षिक एयर शो है, जिसमें अलग-अलग देशों की सैन्य और नागरिक विमानन टीमें हिस्सा लेती हैं.
  • हादसे के समय बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार दर्शकों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
  • हादसे के तुरंत बाद आयोजकों ने एयर शो के बाकी फ्लाइंग डिस्प्ले रद्द कर दिए. कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट ने भी दुर्घटना के बाद शेष उड़ान कार्यक्रम रद्द किए जाने की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 200 यात्री आराम से बैठे थे और अचानक खंभे से टकरा गया प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >