PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर पीएम मेलोनी ने भेजा संदेश, फोटो शेयर करते हुए कही ये बात

Giorgia Meloni Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए. सोशल मीडिया पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उन्हें बधाई दी. उनके साथ ही और यूरोपीय परिषद प्रमुख एंटोनियो कोस्टा ने भी बधाई दी.

Giorgia Meloni Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई. दोनों नेताओं की पर्सनल केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है.

जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं.’ उन्होंने हाल में रोम में प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया. मेलोनी ने कहा, ‘हाल के हफ्तों में रोम में फिर से मुलाकात करना और भविष्य की ओर देखने वाली एक विशेष रणनीतिक साझेदारी शुरू करना खुशी की बात रही. यह साझेदारी हमारे देशों और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगी.’

https://twitter.com/GiorgiaMeloni/status/2064606040730095712

हाल की मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई

मई 2026 में पीएम मोदी और इटालियन प्राइम मिनिस्टर की मुलाकात रोम में हुई थी. उस दौरान पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को मेलोडी टॉफियां गिफ्ट की थीं, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने शेयर किया था. केवल चंद सेकेंड में ही यह वीडियो तूफान की तरह वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के कार्यक्रम से पहले भी #Melodi ट्रेंड करने लगता है. दोनों नेताओं की मित्रता दोनों देशों के संबंधों को भी प्रगाढ़ करने में बड़ी सहायक साबित हो रही है.

यूरोपीय परिषद प्रमुख ने भी दी बधाई

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूरोपीय संघ और भारत के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं. कोस्टा ने इस वर्ष हुई ऐतिहासिक ईयू-भारत शिखर बैठक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मैं हमारे निरंतर सहयोग, साझेदारी और मित्रता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं.’

ये भी पढ़ें:- PM नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले PM मोदी, संस्कृत में बताई शासन की खासियत

4,399 दिनों के साथ नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लगातार 4,399 दिन पूरे करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 1947 में पद पर आए थे और 1951-52 के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री बने. नेहरू 27 मई 1964 तक पद पर रहे. वहीं इंदिरा गांधी का कुल कार्यकाल लगभग 16 वर्ष का रहा, लेकिन वह दो अलग-अलग कार्यकालों में बंटा हुआ था.

ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी; BJP में हो सकती हैं शामिल

मोदी युग में भाजपा का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं. पंडित नेहरू ने भी तीन लगातार चुनावों में जीत दर्ज की थी. हालांकि, वह अपना आखिरी कार्यकाल नहीं पूरा कर सके. प्रधानमंत्री मोदी भारतीय इतिहास के पहले पीएम हैं, जो देश की आजादी के बाद पैदा हुए हैं. वह पहले गैर कांग्रेसी भी हैं, जिन्होंने इतना लंबा शासन चलाया. उनके 12 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में अपना प्रभाव लगातार बढ़ाया है. पार्टी ने नए क्षेत्रों में विस्तार किया और विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच अपना आधार मजबूत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >