जर्मनी की चांसलर मास्क लेने के लिए अपने स्थान से उठ कर भागी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Angela Merkel, Masks, viral video : बर्लिन : कोरोना संक्रमण से आमलोग से लेकर खास तक सभी भयभीत हैं. कोरोना वायरस के खौफ ने सभी लोगों को मास्क लगाने पर मजबूर कर दिया है. ताजा मामला जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का है. मास्क को लेकर उन्होंने भी कुछ ऐसा किया, जिससे सभी लोगों को सबक लेने की जरूरत है.

बर्लिन : कोरोना संक्रमण से आमलोग से लेकर खास तक सभी भयभीत हैं. कोरोना वायरस के खौफ ने सभी लोगों को मास्क लगाने पर मजबूर कर दिया है. ताजा मामला जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का है. मास्क को लेकर उन्होंने भी कुछ ऐसा किया, जिससे सभी लोगों को सबक लेने की जरूरत है.

जर्मनी में संसद का सत्र चल रहा है. शुक्रवार को सदन को संबोधित किया. इसके बाद अपने स्थान पर बैठते ही चांसलर एंजेला मर्केल अचानक घबरा गयीं. उन्हें महसूस हुआ कि उन्होंने अपना मास्क नहीं पहना है.

इसके बाद चांसलर एंजेला मर्केल अपने स्थान से उठ कर तेजी से पोडियम की ओर भागी. जहां संबोधन के दौरान उन्होंने अपना मास्क रख कर भूल गयी थीं. पोडियम को सैनेटाइज ही किया जा रहा था कि तुरंत वहां पहुंच कर मास्क लेकर अपने स्थान पर जाकर बैठक गयीं.

चांसलर एंजेला मर्केल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है. चांसलर मर्केल द्वारा उठाये गये कदम की सोशल मीडिया से लेकर हर जगह तारीफ की जा रही है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एंजेला मर्केल टेबल पर रखीं अपनी फाइलें देख रही हैं. अचानक उठ कर पोडियम पर पहुंची और अपना मास्क लेकर अपने स्थान पर बैठी और मास्क पहन लिया. उनके चेहरे पर भय दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >