53 मौतों के बाद इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, 5.9 तीव्रता का भूकंप, फ्लोरेस में दहशत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह क्षेत्र पहले ही 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से जूझ रहा था, जिसमें 53 लोगों की जान चली गई थी. लगातार झटके स्थानीय लोगों में डर पैदा कर रहे हैं.

इंडोनेशिया के भूकंप प्रभावित फ्लोरेस क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता करीब 5.9 बताई गई है. बता दें कि 15 अगस्त को ही 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 53 लोगों की मौत हो गई थी.

10 किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप

जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को आया भूकंप जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लोरेस क्षेत्र में इस झटके के साथ कई छोटे भूकंपीय झटके भी दर्ज किए गए.

7.7 तीव्रता के भूकंप में कई लोगों की मौत

इससे पहले 15 अगस्त को फ्लोरेस क्षेत्र में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. जिससे काफी नुकसान हुआ था और रविवार तक मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई थी. इस भूकंप का केंद्र पूर्वी नूसा तेंगारा प्रांत में एंडे से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी.

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान के खुजदार में लॉकडाउन की क्या है वजह? रात होते ही दुकानें बंद, लोगों के निकलने पर रोक

मुख्य भूकंप के बाद बड़ी संख्या में आफ्टरशॉक्स (मुख्य भूकंप के बाद आने वाले छोटे या बड़े झटके) भी दर्ज किए गए, जिनमें 6 से अधिक तीव्रता के झटके भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन का हवाई हमला, मॉस्को के वेयरहाउस में भड़की आग

राहत अभियान के बीच बढ़ी चिंता

भूकंप के बाद कई इलाकों में सड़कें और कम्युनिकेशन प्रभावित हुई है, जिससे राहत कार्यों में भी परेशानी हुई. रेस्क्यू टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त इमारतों का जायजा ले रहे हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं, लगातार आ रहे झटकों के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >