Earthquake Tremors: तुर्की के इस्तांबुल में डोली धरती, 6.2 तीव्रता का भूकंप, 10 किलोमीटर थी गहराई

Earthquake Tremors: बुधवार को तुर्की में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई. अभी तक भूकंप से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. भूकंप के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकल कर बाहर की तरफ भागते नजर आए.

Earthquake Tremors: बुधवार की दोपहर अचानक से तुर्की के इस्तांबुल की धरती डोलने लगी. यहां 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के बाद लोग डरकर अपने घरों से निकलकर बाहर की तरफ भागे. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और इसकी गहराई 10 किलोमीटर जमीन के अंदर थी.

कहां था भूकंप का केंद्र

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल के मुताबिक भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मरमारा सागर में था. तुर्की के अलावा कई और पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए.

अक्सर तुर्की में आते हैं भूकंप के झटके

तुर्की में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इसके पहले छह फरवरी, 2023 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कुछ घंटों बाद आये दूसरे शक्तिशाली भूकंप ने तुर्किये में सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया. भूकंप में 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि, पड़ोसी सीरिया में 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी.

घरों से निकलकर भागते नजर आए लोग

तुर्की में आए भूकंप का असर आस पास के राज्यों में भी महसूस किया गया है.वहीं तुर्की में भूकंप के बाद घबराकर लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. भूकंप के बाद तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि इस्तांबुल के मरमारा सागर के सिलिवरी में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया है.

हाल के दिनों में कई देशों में महसूस किए गए हैं भूकंप के झटके

हाल के दिनों में दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. 28 मार्च को थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही मची था. 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 144 लोगों की मौत हो गई थी, 732 लोग घायल हुए थे. भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गई थी.

Also Read: Pahalgam Terror Attack: ‘आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा भारत’ अमित शाह ने अस्पताल में की पीड़ितों से मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >