Earthquake Tremors: म्यांमार के बाद अब डोली जापान की धरती, भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

Earthquake Tremors: जापान के क्यूशू द्वीप में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. भूकंप आने के बाद लोगों में अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. कई लोग इधर-उधर भागते भी नजर आए. भूकंप के कारण अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है, न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

Earthquake Tremors: बुधवार को जापान की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. तेज झटके आने के बाद डरकर लोग इधर-उधर भागने लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार (2 अप्रैल 2025) को जापान के क्यूशू शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था.

सुनामी की चेतावनी नहीं

बुधवार को अचानक से जापान की धरती डोलने लगी. राहत की बात यह रही कि अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है. इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की है. प्रशासन ने लोगों को आने वाले दिनों के लिए भूकंप से सावधान रहने की सलाह जारी की है. लोगों ने कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए.

म्यांमार में भूकंप से मची है तबाही

पिछले सप्ताह म्यांमार में आए भीषण भूकंप से वहां तबाही मची है. भूकंप के कारण 3000 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हजारों लोग घायल हुए हैं. मलबे से अभी भी शव निकाले जा रहे हैं. म्यांमार में बीते शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के कारण हजारों इमारतें ढह गईं, पुल ध्वस्त हो गए और सड़कें उखड़ गईं. भूकंप इतना ताकतवर था की इसके झटते थाईलैंड समेत भारत और चीन में भी महसूस किए गए. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >