Taiwan Earthquake: ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 थी तीव्रता

Taiwan Earthquake: ताइवान के हुआलिएन काउंटी के तट पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र जमीन में 31.1 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

Taiwan Earthquake: बुधवार शाम करीब 7 बजे ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप ताइवान के हुआलिएन शहर से लगभग 71 किलोमीटर दक्षिण में आया था. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी. और इसका केंद्र जमीन में 31.1 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. हालांकि ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने इसकी तीव्रता 6.4 बताया है. राजधानी ताइपे में इमारतें करीब एक मिनट तक हिलती रहीं. हालांकि, भूकंप में किसी बड़ी क्षति की अभी तक कोई सूचना नहीं है.

भूकंप से नुकसान की खबर नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप के झटके आते ही लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर की तरफ भागे. कुछ समय के लिए पूरे शहर में हलचल मच गई. भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा ताइतुंग काउंटी के चांगबिन में महसूस की गई. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >