जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 लोग जख्मी, टोक्यो समेत पूर्वी इलाकों में महसूस हुए तेज झटके

जापान में रविवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 23 लोग घायल हुए हैं. भूकंप के केंद्र की गहराई 70 किमी थी.

जापान के पूर्वी हिस्से और टोक्यो क्षेत्र में रविवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटकों से 23 लोग घायल हुए हैं. हालांकि जापानी अधिकारियों ने इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है.

70 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की.

चार प्रांतों में 23 लोग घायल

अधिकारियों के अनुसार, सैतामा और कनागावा में 9-9, चीबा में 4 और इबाराकी में 1 व्यक्ति घायल हुआ है. ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं. कई लोग तेज झटकों के दौरान बिस्तर से गिरने या फर्नीचर और दरवाजों से टकराने के कारण घायल हुए.

योमीउरी की रिपोर्ट के मुताबिक, कनागावा के योकोहामा में एक 80 वर्षीय महिला बिस्तर से गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर हुआ.

ये भी पढ़ें: राजहरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, केबिन में फंसा चालक; काफी मशक्कत के बाद निकाला गया

ट्रेन सेवाओं पर असर

भूकंप के बाद टोक्यो और नरीता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कुछ स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और कई ट्रेनें देरी से चलीं. वहीं, टोक्यो के कोटो इलाके में भूमिगत पानी की पाइपलाइन फटने की भी सूचना मिली है. कुछ घरों में अस्थायी बिजली कटौती हुई.

ये भी पढ़ें: बक्सर में मगध एक्सप्रेस के B-4 कोच में सीट को लेकर दो महिलाओं में झड़प, ट्रेन में मची अफरा-तफरी

सरकार ने बनाई विशेष टास्क फोर्स

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सरकार ने नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >