दुबई की एक इमारत में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत, 9 घायल

दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं. उसने बताया कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई की एक अपार्टमेंट इमारत में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

सरकार से संबद्ध समाचार पत्र ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं. उसने बताया कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी. अल रास में दुबई का मसाला बाजार लगता है, जो दुबई क्रीक के निकट पर्यटन का बड़ा केंद्र है. इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने के ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुरोध का प्राधिकारियों ने फिलहाल जवाब नहीं दिया है.

आग क्यों लगी इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं

सरकार के बयान में आग लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि पांच मंजिला अपार्टमेंट में किसी समस्या के कारण आग लगी.

Also Read: यूएई-ईरान समझौता की मध्यस्थता के बाद चीन की बढ़ी ताकत, अब बनाएगा ‘फौलादी दीवार’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >