मादुरो से भी बुरा हाल होगा… ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को क्यों धमकाया

Venezuela Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को परोक्ष रूप से धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने लातिन अमेरिकी देश के लिए सही काम नहीं करतीं तो उन्हें ‘बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है- शायद मादुरो से भी बड़ी’.

Venezuela Donald Trump: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई में देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद, नई नेता डेल्सी रोड्रिगेज (Delcy Rodríguez) ने सत्ता संभाली है. रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को देश से ले जाने की आलोचना की है और मांग की है कि अमेरिका उन्हें वापस लौटाए. हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति ने अब उन्हें भी परोक्ष रूप से धमकी दी है. ‘द अटलांटिक’ पत्रिका को रविवार को टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में कहा कि वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अगर लातिन अमेरिकी देश के लिए सही काम नहीं करतीं तो उन्हें ‘बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है- शायद मादुरो से भी बड़ी’.’ (Donald Trump warns Venezuela’s VP)

ट्रंप ने निकोलस मादुरो (Nicholas Maduro) का जिक्र किया, जो इस समय न्यूयॉर्क सिटी की एक जेल में बंद हैं. ट्रंप ने साफ कर दिया कि मादुरो की गिरफ्तारी के लिए की गई अमेरिकी सशस्त्र कार्रवाई को लेकर रोड्रिगेज की खुली अवज्ञा उन्हें स्वीकार नहीं है. इस दौरान ट्रंप ने दोहराया कि वेनेजुएला अकेला देश नहीं हो सकता, जिस पर अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप करे. वेनेजुएला के भविष्य पर बात करते हुए ट्रंप ने अपने पहले के उस रुख से हटने के संकेत दिए, जिसमें वे सत्ता परिवर्तन (रेजिम चेंज) और नेशन बिल्डिंग के विरोधी थे. उन्होंने अपने MAGA समर्थकों के बीच मौजूद चिंताओं को खारिज करते हुए कहा, “आप इसे पुनर्निर्माण कहिए या सत्ता परिवर्तन, या जो भी कहना चाहें- जो अभी है, उससे तो यह बेहतर ही होगा. इससे बुरा तो हो ही नहीं सकता.”

रोड्रिगेज के प्रति ट्रंप का यह कड़ा रुख उस तारीफ से बिल्कुल उलट था, जो उन्होंने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कथित आपराधिक मुकदमे की गिरफ्तारी के बाद की थी. कराकास पर हमले के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा था कि रोड्रिगेज ने निजी तौर पर अमेरिका के साथ काम करने की इच्छा जताई है, और उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका अस्थायी रूप से उनके देश को “चलाएगा.” ट्रंप ने कहा था, “वह मूल रूप से वह सब करने को तैयार हैं, जो हम वेनेजुएला को फिर से महान बनाने के लिए जरूरी समझते हैं.”

डेल्सी रोड्रिगेज. फोटो- एक्स.

हालांकि, कुछ ही देर बाद रोड्रिगेज ने इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि देश “अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए तैयार है” और यह भी कि देश की रक्षा परिषद मादुरो की नीतियों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मादुरो की वापसी की मांग करते हुए कहा, “हम कभी भी फिर से किसी के उपनिवेश नहीं बनेंगे.”

अगर जरूरी हुआ तो दोबारा हमला करेंगे

मादुरो सरकार के अमेरिका के खिलाफ डटे रहने की संभावना ने वेनेजुएला पर नियंत्रण के लिए लंबे और हिंसक संघर्ष का खतरा बढ़ा दिया है, जिसके लिए अमेरिका को और ज्यादा सैन्य हस्तक्षेप, यहां तक कि कब्जा भी करना पड़ सकता है. ट्रंप ने कल संकेत दिया कि अगर उन्हें जरूरी लगा, तो वे वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई की दूसरी लहर का आदेश देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, “वेनेजुएला के मामले में पुनर्निर्माण कोई बुरी बात नहीं है.” “देश पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. यह एक असफल देश है- पूरी तरह असफल. हर तरह से यह एक तबाही है.”

ट्रंप ने इस बातचीत में ग्रीनलैंड को लेने के लिए भी फिर से एक बार अपनी बात दोहराई. उन्होंने डेनमार्क के हिस्से और नाटो के सहयोगी ग्रीनलैंड को “रूसी और चीनी जहाजों से घिरा हुआ” बताया. उन्होंने कहा कि हमें ग्रीनलैंड चाहिए, बिल्कुल चाहिए. हमें इसकी जरूरत रक्षा के लिए है.” 

ये भी पढ़ें:-

Greece Air Traffic Failure: एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, पूरे देश की उड़ानें रद्द, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

Nigeria Village Attack: सप्ताह भर से कर रहा था गांव में रेकी, मौका पाते ही 30 लोगों को कर दिया छलनी

वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद UNSC ने बुलाई आपात बैठक, मादुरो की गिरफ्तारी से तनाव बढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >