Donald Trump: कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर जुटी समर्थकों की भीड़, ट्रंप लेने वाले हैं राष्ट्रपति पद की शपथ, Video

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का आज शपथ ग्रहण समारोह है. अमेरिका के कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग में समारोह का आयोजन हो रहा है. पूरे देश में उल्लास छाया हुआ है. जगह-जगह उनके समर्थक खुशी मना रहे हैं. कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद हैं.

Donald Trump: अमेरिकी चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद आज अमेरिका के बतौर 47 वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने वाले हैं. ट्रंप यूएस कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग में शपथ लेने वाले हैं. अमेरिका में उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. बड़ी संख्या में कैपिटल रोटुंडा बिल्डिंग के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगे हैं. रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे. आने वाले कुछ समय में यह साफ हो जाएगा कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल दुनिया और अमेरिका के लिए कैसा रहने वाला है.

ट्रंप आज लेंगे शपथ

ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51 वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड और पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने मेक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की भी बात कही थी. उन्होंने ये सब बातें 20 जनवरी को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कही हैं. फिलहाल पूरी दुनिया की निगाहे कैपिटल रोटुंडा पर ठहर सी गई है, जहां ट्रंप शपथ लेने वाले हैं. बा दें, ट्रंप एक व्यवसायी, रियल एस्टेट कारोबारी और रियलिटी टीवी स्टार होने से लेकर देश के इतिहास में पहले ऐसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्हें अपराधी घोषित किया गया.

पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान दो प्राण घातक हमलों से बचने के बाद भी ट्रंप मैदान में मजबूती से डटे रहे और अब अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया है. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी और उसकी उम्मीदवार कमला हैरिस के कई समर्थकों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया, जो पहली बार किसी महिला के राष्ट्रपति बनने का ख्वाब देख रहे थे. वह अब अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले सबसे उम्रदराज शख्स हैं. 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद पद छोड़ने से लेकर 2024 की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन तक, ट्रंप निरंतर समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >