डोनाल्ड ट्रंप ने ‘टीवी होस्ट को डस्टबिन में फेंका’, खुद शेयर किया AI वीडियो; आखिरी एपिसोड के बाद मचा बवाल

Donald Trump AI Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है. इसमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट को डस्टबिन में फेंकते और डांस करते दिखे. यह वीडियो टीवी होस्ट के The Late Show with Stephen Colbert के आखिरी एपिसोड के जारी किया गया, जो रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ खत्म हुआ.

Donald Trump AI Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ट्रंप को टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट को कूड़ेदान में फेंकते और उसके बाद डांस करते हुए दिखाया गया. यह वीडियो ऐसे समय सामने आया, जब ‘The Late Show with Stephen Colbert’ का आखिरी एपिसोड हाल ही में प्रसारित हुआ.

राष्ट्रपति ट्रंप आए दिन इस तरह की एआई वीडियो शेयर करते रहते हैं. इसी कड़ी में स्टीफन कोल्बर्ट का यह वीडियो उन्होंने शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही कोल्बर्ट कहते हैं कि लेडिज एंड जेंटलमैन हमारे फाइनल ब्रॉडकास्ट में आपका स्वागत है. तभी ट्रंप पीछे से आते हैं और उन्हें कॉलर से उठाते हैं और डस्टबिन में फेंक देते हैं. इसके बाद उनके इलेक्शन के थीम सांग की धुन बजती है और ट्रंप डांस करने लगते हैं.

‘The Late Show with Stephen Colbert’ की शुरुआत 2015 में हुई थी और कुछ ही समय में यह अमेरिका के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लेट-नाइट टॉक शोज में शामिल हो गया. अब शो के खत्म होने और ट्रंप द्वारा शेयर किए गए AI वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस और तेज हो गई है. आप भी देखें वीडियो-

स्टार्स से भरा रहा शो का फिनाले एपिसोड

स्टीफन कोल्बर्ट के लेट शो का अंतिम एपिसोड 21 मई को प्रसारित किया गया. इस खास एपिसोड में उन्होंने अपने कई सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ दर्शकों को अलविदा कहा. शो की शुरुआत हमेशा की तरह दिनभर की खबरों पर उनके मजाकिया अंदाज से हुई, लेकिन बीच में अभिनेता ब्रायन क्रैंस्टन ने उनकी ओपनिंग मोनोलॉग को बीच में रोककर सरप्राइज एंट्री दी.

रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ खत्म हुआ शो

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह एपिसोड कोलबर्ट के 11 साल के कार्यकाल का सबसे ज्यादा देखा गया वीकनाइट एपिसोड बन गया. ओवरनाइट नीलसन रेटिंग्स के अनुसार शो को करीब 6.74 मिलियन दर्शकों ने देखा. यह आंकड़ा 2015 में आए उनके पहले एपिसोड से भी ज्यादा रहा, जिसे लगभग 6.55 मिलियन व्यूअर्स मिले थे.

हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पिछले कुछ वर्षों में लेट-नाइट टीवी शोज की लोकप्रियता लगातार घटी है. अब बड़ी संख्या में दर्शक रात में टीवी पर शो देखने के बजाय बाद में यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्लिप्स देखना पसंद करते हैं.

2015 में डेविड लेटरमैन की जगह संभाली थी कमान

स्टीफन कोल्बर्ट ने साल 2015 में अमेरिका में मशहूर होस्टल डेविड लेटरमैन की जगह ‘The Late Show’ की जिम्मेदारी संभाली थी. 19 साल से लोकप्रिय इस अमेरिकी शो को स्टीफन ने और शोहरत दिलाई. उन्होंने 17 जुलाई 2025 को जानकारी दी थी कि CBS ने 30 साल पुराने इस शो को बंद करने का फैसला लिया है. नेटवर्क ने उस समय कहा था कि यह फैसला पूरी तरह आर्थिक कारणों की वजह से लिया गया.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

ये भी पढ़ें:- ट्रंप सरकार की खुफिया चीफ तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, पति के लिए छोड़ा पद, ईरान ने भी दिया रिएक्शन

शो बंद होने पर उठे राजनीतिक सवाल

CBS का कहना था कि पारंपरिक टीवी ब्रॉडकास्टिंग पर बढ़ते आर्थिक दबाव की वजह से शो बंद करना पड़ा. हालांकि आलोचकों और खुद कोलबर्ट ने संकेत दिए थे कि इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं. बताया गया कि कोलबर्ट ने पारामाउंट ग्लोबल की आलोचना की थी. यह मामला ट्रंप से जुड़े कथित 16 मिलियन डॉलर के कानूनी समझौते से जुड़ा बताया गया.

अब फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखेंगे कोल्बर्ट

‘The Late Show’ खत्म होने के बाद अब स्टीफन कोलबर्ट फिल्मों की स्क्रीनराइटिंग पर ध्यान दे रहे हैं. वह निर्देशक पीटर जैक्सन, महिला राइटर फिलिपा बोएंस और जैक्सन के बेटे पीटर मैक्गी के साथ मिलकर ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: शैडो ऑफ द पास्ट’ की कहानी लिख रहे हैं.

ANI के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >