डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भारत में रोड का ऐलान, इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला, क्यों की ऐसी घोषणा?

Donald Trump Road in India: भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रोड का ऐलान किया गया है. इस मामले में अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को सूचित नहीं किया गया है. हैदराबाद में अमेरिकी कांसुलेट के पास वाली सड़क अब डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू के नाम से जानी जाएगी.

Donald Trump Road in India: डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भारत में सड़क का नाम रखा जा रहा है. जी हां आपने सही सुना. हैदराबाद सरकार शहर की कई सड़कों का नाम प्रमुख हस्तियों और वैश्विक कंपनियों के नाम पर रखने जा रही है, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू शामिल है. इस पहल का उद्देश्य राज्य को नवाचार का केंद्र बनाना है. इसके तहत, और रतन टाटा रोड, गूगल स्ट्रीट, माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो के नाम पर भी सड़कें विकसित की जाएंगी. तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, हैदराबाद में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate General) के पास वाली सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ किया जाएगा. तेलंगाना सरकार द्वारा विदेश मंत्रायल और अमेरिकी दूतावास को अभी तक इस मामले में ऑफिशियली नहीं बताया गया है. राज्या सरकार ने कहा है कि जल्द ही उन्हें लेटर भेजकर इसकी सूचना दी जाएगी. 

इस वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) के वार्षिक सम्मेलन में सुझाव दिया था कि हैदराबाद की प्रमुख सड़कों का नाम बड़ी वैश्विक कंपनियों के नाम पर रखा जा सकता है. इस पूरे मामले में राज्य सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है, जिनमें बदलावों का ऐलान किया गया है. रावीऱ्याल में आउटर रिंग रोड (ORR) से प्रस्तावित रैडियल रिंग रोड (RRR) को जोड़ने वाली आगामी ग्रीनफील्ड रैडियल रोड का नाम रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा. रावीऱ्याल इंटरचेंज का नाम पहले ही ‘टाटा इंटरचेंज’ कर दिया गया है.

ट्रंप के नाम पर भारत में सड़क. एआई द्वारा तैयार की गई तस्वीर. फोटो- एक्स.

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर भी होगी रोड

इसके अलावा, एक प्रमुख सड़क का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखा जाएगा. यह गूगल मैप्स और गूगल कंपनी के वैश्विक प्रभाव और योगदान को मान्यता देने के लिए किया जाएगा. गूगल के आगामी कैंपस के साथ वाली सड़क को यह नाम दिया जाएगा. यह अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा कैंपस होगा. वहीं माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो को भी शहर के भूगोल में जगह मिलने की संभावना है. इसमें ‘विप्रो जंक्शन’ और ‘माइक्रोसॉफ्ट रोड’ जैसे नाम शामिल हैं. सरकार अन्य प्रमुख हस्तियों और बड़ी कंपनियों के सम्मान में अतिरिक्त सड़कों का नामकरण करने पर भी विचार कर रही है.

तेलंगाना CMO के अनुसार, ये प्रस्ताव राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा हैं, जिसके तहत तेलंगाना को नवाचार-प्रधान भारत का प्रतीक बनाने की कोशिश की जा रही है. सरकार इन योजनाओं को लेकर केंद्र के विदेश मंत्रालय और अमेरिका के दूतावास को पत्र लिखकर जानकारी देगी. 

ये भी पढ़ें:-

टिकट कटाओ… पत्नी और बच्चों को भारत भेजो, जेडी वेंस ने अब क्या कहा कि US उपराष्ट्रपति पर भड़की जनता

अमेरिका का यूरोप को अल्टीमेटम! 2027 तक नाटो की सुरक्षा खुद संभालें, मजबूत करनी होंगी इंटेलिजेंस और मिसाइल क्षमताएं

भारत से माफी मांगे अमेरिका, आसिम मुनीर US आए तो जेल में डालो, पेंटागन के पूर्व अधिकारी क्यों कह रहे ऐसी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >