डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कर प्रणाली पर किया वार, प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लेने से किया इनकार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों, खासकर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत में उच्च करों का मुद्दा उठाया और सत्ता में वापस आने पर देश पर उतना ही कर लगाने की धमकी दी है.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह बुधवार को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए आयोजित होने वाली पहली प्राइमरी बहस में हिस्सा नहीं लेंगे. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट पर लिखा, जनता जानती है कि मैं कौन हूं, मेरा राष्ट्रपति कार्यकाल कितना सफल रहा. इसलिए मैं बहस नहीं करूंगा. इधर ट्रंप ने भारत की कर प्रणाली पर सवाल उठाया.

क्या सभी बहस का बहिष्कार करेंगे ट्रंप?

पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या उनकी हर प्राइमरी बहस का बहिष्कार करने की योजना है या फिर वह सिर्फ इस बहस में भाग नहीं लेंगे.

ट्रंप ने बताया, बहस में क्यों नहीं हो रहे शामिल

इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें बहस में हिस्सा लेने का कोई खास फायदा नहीं दिख रहा, क्योंकि वह पहले ही एक बड़े अंतर से आगे चल रहे है. उन्होंने कहा, यह हिम्मत का सवाल नहीं है. यह अक्लमंदी का सवाल है.

ट्रंप ने इस बारे में रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रीय समिति को सूचित नहीं किया

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को बताया कि ट्रंप और उनकी टीम ने अपनी योजनाओं के बारे में रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रीय समिति को सूचित नहीं किया है.

बहस में भाग न लेने को लेकर ट्रंप पर प्रतिद्वंद्वियों ने साधा निशाना

इस बीच, बहस में भाग न लेने को लेकर ट्रंप के प्रतिद्वंद्वियों ने उन पर निशाना साधा है. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने ट्रंप पर सामने आने की हिम्मत न होने का आरोप लगाया और उन्हें कायर बताया.

इससे पहले भी ट्रंप ने बनायी थी बहस से दूरी

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की किसी बड़ी बहस में शामिल होने से इनकार किया है. उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी रिपब्लिकन पार्टी की अंतिम प्राइमरी बहस में हिस्सा लेने से मना कर दिया था.

ट्रंप ने उठाया भारत की कर प्रणाली पर सवाल, सत्ता में आने पर उतना ही कर लगाने की दी धमकी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों, खासकर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत में उच्च करों का मुद्दा उठाया और सत्ता में वापस आने पर देश पर उतना ही कर लगाने की धमकी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में ट्रंप ने भारत को कर लगाने वाला महाराजा बताया था और मई 2019 में भारत को अमेरिकी बाजार में तरजीही देने वाली सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को समाप्त कर दिया था. ट्रंप (77) ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी है.

अगर भारत हम पर कर लगा रहा है तो हम भी उन पर कर लगाएं : ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, दूसरी चीज जो मैं चाहता हूं वह है एक समान कर …भारत उच्च कर लेता है. मैंने हार्ले-डेविडसन (मोटरसाइकिल) के साथ ऐसा देखा. मैंने यह कहा भी कि आप भारत जैसी जगह में कैसे हैं? वह 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत कर लगाते हैं. ट्रंप ने कहा, मैं बस यह चाहता हूं….अगर भारत हम पर कर लगा रहा है तो हम भी उन पर कर लगाएं. उन्होंने भारत के साथ-साथ ब्राजील की कर प्रणाली पर भी सवाल उठाए.

2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप

ट्रंप ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए बुधवार को आयोजित होने वाली पहली प्राइमरी बहस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >