डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था और वोटर आईडी को लेकर एक बार फिर भारत का जिक्र किया है. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पिछले सप्ताह भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (18 अगस्त) को अमेरिका में वोटरों के लिए अनिवार्य फोटो पहचान पत्र की मांग दोहराई. इस दौरान उन्होंने भारत की चुनाव व्यवस्था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भी जिक्र किया. ट्रंप ने भारत की वोटर आईडी व्यवस्था की तारीफ करते हुए इसे मजबूत व्यवस्था बताया.

ट्रंप अमेरिका में वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों को और सख्त करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वह कांग्रेस से SAVE America Act नाम के कानून को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं. इस कानून का मकसद वोटर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में पहचान और नागरिकता से जुड़े नियमों को कड़ा करना है.


ट्रंप ने कहा कि इसी महीने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से सवाल किया था कि वैध फोटो आईडी के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराया जा सकता है. ट्रंप ने भारत के पिछले चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि वहां 64.6 करोड़ लोगों ने वोट किया और सभी वोटरों के पास वैध फोटो पहचान पत्र था. उन्होंने इसी आधार पर SAVE America Act को जल्द पास करने की मांग की.

गोर ने भी ट्रंप की बात का समर्थन किया

डोनाल्ड ट्रंप की यह पोस्ट भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात के एक हफ्ते बाद आई है. इस मुलाकात में दोनों ने चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों की ट्रेनिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी. गोर ने भी ट्रंप की बात का समर्थन करते हुए भारत की वोटर आईडी व्यवस्था की तारीफ की.


ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ‘मुझे फिर चुनाव लड़ना पसंद होगा, लेकिन...’, 2028 को लेकर खुद बताया क्यों नहीं लड़ सकते

SAVE America Act पर ट्रंप का जोर

ट्रंप प्रशासन SAVE America Act को कानून बनाने पर जोर दे रहा है. इसके तहत वोटर बनने के लिए नागरिकता का दस्तावेज देना और मतदान के समय फोटो पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा. यह बिल इस साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से पास हो चुका है, लेकिन सीनेट में इसे अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है. अमेरिका में वोटर आईडी को अनिवार्य करने का मुद्दा लंबे समय से विवादित रहा है. इसके समर्थकों का कहना है कि मतदान के समय पहचान पत्र जरूरी होने से चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >