'जो बाइडेन 2020 मारे गए थे, उनकी जगह रोबोटीक क्लोन ने ली' ट्रंप ने शेयर किया हैरान करने देने वाला पोस्ट

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अजीबो-गरीब पोस्ट शेयर किया. इसमें दावा किया गया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की 2020 में हत्या कर दी गई थी. उनके स्थान पर अभी उनका क्लोन है जो उनका कार्य संभाल रहा है.

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक अजीबो-गरीब पोस्ट री-शेयर किया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि जो बाइडेन की मौत वर्ष 2020 में हो गई थी और उनके स्थान पर इतने दिनों से उनका रोबोटिक क्लोन कार्य कर रहा था. कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर आधारित इस अजीबो-गरीब पोस्ट को सबसे पहले एक अनजान अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था. पोस्ट में दावा किया गया था कि जो बाइडेन की हत्या कर दी गई है और उनकी जगह पर बेजान मशीन को लाया गया है. इसी पोस्ट को बीते दिन डोनाल्ड ट्रंप द्वारा री-पोस्ट किया गया है.

पोस्ट में क्या लिखा गया?

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा हुआ था कि कोई जो बाइडेन नहीं है. 2020 में उन्हें मार दिया गया था. जिसे लोग बाइडेन समझते हैं, वह रोबोट से तैयार किया गया उनका बेजान नासमझ क्लोन डबल है. डेमोक्रेट्स को असली और क्लोन के अंतर करना नहीं आता है. इसके साथ पोस्ट में यूएस स्टील, मेक अमेरिका हेल्दी अगेन और स्टील जैसे हैशटैग भी लगा हुआ था.

यह भी पढ़े: Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद दौड़ने वाली है बुलेट ट्रेन, जापान में ट्रायल शुरू

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह पोस्ट उस समय री-पोस्ट किया गया है जब पूर्व राष्ट्रपति गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. हाल ही में आए उनके मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें स्टेज 4 मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर है जो कि अब उनकी हड्डियों तक फैल चुका है. इसकी जानकारी मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप से सहानुभूति भी जताई थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि मेलानिया और मैं जो बाइडेन की बीमारी की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं.

यह भी पढ़े: Ukraine Attack on Russia : 1 साल 6 महीने 11 दिन, ऐसे यूक्रेन ने रूस में मचाई तबाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >