डोनाल्ड ट्रंप ने वॉडल और गॉबल को किया माफ, थैंक्सगिविंग, टर्की और व्हाइट हाउस में माफी का क्या है कनेक्शन?

Donald Trump pardons turkeys Gobble and Waddle on Thanksgiving: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग डे पर वॉडल और गॉबल नाम के दो टर्की पक्षियों को माफी दी. यह एक अनोखा त्यौहार है, जिसमें कुछ लकी टर्की को माफी दी जाती है. इस दौरान ट्रंप ने अपने ही अंदाज में विपक्षियों पर निशाना साधा और त्यौहार को सेलीब्रेट किया.

Donald Trump pardons turkeys Gobble and Waddle on Thanksgiving: दुनिया भर में कुछ रीतियां अनोखी तरह की हैं. जैसे अमेरिका का हैलोवीन त्यौहार. अमेरिका में एक और परंपरा है टर्कियों को माफी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग से पहले व्हाइट हाउस (White House) की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए दो टर्की वॉडल और गॉबल को माफी दे दी. यह समारोह हास्य और राजनीतिक टिप्पणियों से भरा रहा. लेकिन क्या है यह त्यौहार और माफी का व्हाइट हाउस से क्या है कनेक्शन?

यह वार्षिक टर्की माफी समारोह उन चुने हुए पक्षियों को बचाता है जिन्हें आम तौर पर थैंक्सगिविंग के पारंपरिक भोजन का हिस्सा बनाया जाता. अमेरिका में गुरुवार को मनाए जाने वाले थैंक्सगिविंग में आमतौर पर रोस्टेड टर्की प्रमुख व्यंजन होता है. इस साल के भाग्यशाली पक्षी वॉडल और गॉबल नॉर्थ कैरोलिना से आए थे. व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले दोनों को द विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल, एक लग्जरी होटल में ठहराया गया था. टर्की को अमेरिका का लकी पक्षी माना जाता है. इसलिए कुछ चुने हुए टर्की को थैंक्सगिविंग डे के दिन व्हाइट हाउस में माफी दे दी जाती है. यानी उन्हें मारकर नहीं खाया जाता. वॉडल और गॉबल अब अपने होम स्टेट नॉर्थ कैरोलिना वापस लौटेंगे और लगभग 4.6 करोड़ टर्की में शामिल होने से बच जाएंगे, जिन्हें पूरे अमेरिका में पकाकर खाया जाएगा.

क्या है थैंक्सगिविंग डे? (What is Thanksgiving Day?)

थैंक्सगिविंग डे संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे हर वर्ष नवंबर के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है. यह उत्सव फसल के प्रति आभार प्रकट करने की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ा है. थैंक्सगिविंग की मूल परंपरा को 1621 की उस ऐतिहासिक दावत से जोड़ा जाता है, जिसमें प्लिमाथ कॉलोनी के अंग्रेज पिलग्रिम्स और वाम्पानोआग आदिवासियों ने पहली सफल फसल के बाद मिलकर भोज किया था. उस समय परंपरागत रोस्टेड टर्की, क्रैनबेरी या पंपकिन पाई जैसे व्यंजन नहीं परोसे जाते थे, बल्कि हिरन, जंगली पक्षी, मछली और स्थानीय सब्जियाँ भोजन का हिस्सा थीं. समय के साथ यह दिन परिवार, कृतज्ञता और सामूहिकता का प्रतीक बन गया और आज भी लोग ईश्वर, प्रकृति और जीवन की खुशियों के लिए धन्यवाद देते हैं.

थैंक्सगिविंग डे में क्या किया जाता है?

वर्तमान समय में थैंक्सगिविंग डे अमेरिकी परिवारों के एक साथ आने, बड़े भोज, और सामुदायिक समारोहों का दिन है. इस दिन पारंपरिक रूप से रोस्टेड टर्की, पंपकिन पाई, मैश्ड पोटेटो और अन्य व्यंजन परोसे जाते हैं. न्यूयॉर्क की मेसीज थैंक्सगिविंग परेड और राष्ट्रपति द्वारा टर्की को माफी देना इस त्योहार की खास आकर्षण हैं. यह त्योहार न केवल भोजन का, बल्कि एक-दूसरे के प्रति आभार और एकजुटता का संदेश भी देता है. 19वीं शताब्दी में लेखिका सारा जोसेफा हेल के प्रयासों ने इसे राष्ट्रीय त्योहार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आधुनिक समय में इस त्योहार में व्हाइट हाउस की टर्की माफी जैसी अनोखी परंपराएँ भी शामिल हो चुकी हैं. व्हाइट हाउस से बाहर भी यह परंपरा ज���री रहती है. कई अमेरिकी राज्यों के गवर्नर भी अपने-अपने टर्की माफी समारोह आयोजित करते हैं. इन पक्षियों के रचनात्मक नामकरण को इस समारोह का सबसे मनोरंजक पहलू माना जाता है.

ट्रंप के टर्की माफी परंपरा का वीडियो व्हाइट हाउस ने शेयर किया है. आप भी देखें-

अमेरिका में कैसे हुई थैंक्सगिविंग डे की शुरुआत और उसका इतिहास

ब्रिटानिका के अनुसार आज अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे हर साल नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है. यह तारीख 1942 से लागू है, जब अमेरिकी कांग्रेस ने इसे कानून बनाकर तय किया था. हालांकि, थैंक्सगिविंग की तारीखों का इतिहास समय-समय पर बदलता रहा है. 1789 में राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने 26 नवंबर, गुरुवार को सार्वजनिक धन्यवाद का दिन घोषित किया था. यह अनोखी परंपरा 1863 से लगातार चली आ रही है. कहा जाता है कि राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने बेटे के कहने पर एक टर्की की जान बख्श दी थी. 1863 में गृह युद्ध के दौरान राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने थैंक्सगिविंग को राष्ट्रीय रूप देने की पहल की और इसे उस वर्ष के नवंबर के आखिरी गुरुवार को मनाने का निर्देश दिया. तो 1939 में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने दुकानों की क्रिसमस बिक्री को बढ़ाने के लिए इसकी तारीख बदलकर ‘तीसरा गुरुवार’ कर दी, लेकिन विरोध के बाद 1941 में कांग्रेस ने इसे स्थायी रूप से ‘चौथे गुरुवार’ को निर्धारित कर दिया.

ट्रंप ने माफी देने के बाद किया मजाक

इस साल व्हाइटल हाउस में ट्रंप ने गॉबल नाम के टर्की को माफी दी. उन्होंने कहा- गॉबल, मैं बस यह कहना चाहता हूं, यह बहुत महत्वपूर्ण है. तुम्हें बिना किसी शर्त के माफ किया जाता है. इस पर वह जोर से गॉबल की आवाज करने लगा. समारोह के दौरान ट्रंप ने हास्य के साथ राजनीतिक तंज भी कसे. उन्होंने शुरुआत में दावा किया कि उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन का उपयोग करके दी गईं सभी टर्की माफियां अमान्य हैं. ट्रंप ने इससे पहले नवंबर 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान और अपनी चुनावी हार के तुरंत बाद कॉर्न और कॉब नामक टर्की को माफी दी थी.

डेमोक्रेट्स नेताओं पर साधा निशाना

ट्रंप ने अपने भाषण में कहा- बाइडेन द्वारा पहले माफ किए गए दो टर्की पीच और ब्लॉसम को ठीक उस समय ढूंढ लिया गया जब उन्हें काटे जाने वाला था. मैं उन्हें आधिकारिक रूप से माफ कर रहा हूं और उन्हें थैंक्सगिविंग डिनर में परोसा नहीं जाएगा. हमने उन्हें अंतिम क्षण में बचा लिया. इस समारोह में ट्रंप के कई कैबिनेट सदस्यों और उनके परिवारों सहित बड़ी भीड़ मौजूद थी. कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कांग्रेस के डेमोक्रेट्स पर कई मजाकिया टिप्पणियां कीं.

ट्रंप ने कहा कि टर्की को देखकर उन्होंने उनका नाम चक और नैन्सी रखने पर विचार किया. उनका इशारा डेमोक्रेट नेताओं चक शूमर और नैन्सी पेलोसी की ओर था. ट्रंप ने कहा- लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं उन्हें माफी नहीं दूंगा. मैं उन दोनों लोगों को कभी माफ नहीं करूंगा. भले ही मेलानिया कुछ भी कहें, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा.

ये भी पढ़ें:-

क्या काश पटेल को हटाने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहे FBI डायरेक्टर, व्हाइट हाउस ने कही ये बात

नेतन्याहू के लिए अब आ रही एक और मुश्किल, ट्रंप के पीस प्लान पर गरमाएगी इजरायली संसद 

अयोध्या मेरे लिए बहुत खास… कोरियाई सांसद ने कहा- वह भारतीय राजकुमारी की वंशज, वंदे मातरम गाकर बताया पूरा किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >