Donald Trump On Ceasefire: बम मत गिराओ…सीजफायर उल्लंघन पर भड़के ट्रंप, कहा- ईरान-इजराइल से खुश नहीं हूं

Donald Trump On Ceasefire: सीजफायर के बाद ईरान-इजराइल के बीच जारी तनातनी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, “इजराइल और ईरान ने शत्रुता समाप्त करने के लिए मंगलवार की समय-सीमा समाप्त होने के बाद हमले करके युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है.

Donald Trump On Ceasefire: हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच लगातार हो रहे हमलों पर निराशा व्यक्त की. ट्रंप ने कहा, “ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, लेकिन इजराइल ने भी इसका उल्लंघन किया.” ट्रंप ने कहा, “मैं इजराइल से खुश नहीं हूं.”

ईरान पर बम मत गिराओ, अपने पायलटों को तुरंत वापस बुलाओ, इजराइल से बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल ट्रुथ में पोस्ट किया, “इजराइल ईरान पर बम मत गिराओ. अगर तुम ऐसा करते हो, तो यह एक बड़ा उल्लंघन होगा. अपने पायलटों को तुरंत वापस बुलाओ. एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “इजराइल ईरान पर हमला नहीं करने जा रहा है. सभी विमान वापस लौट जाएंगे और ईरान की तरफ दोस्ताना “प्लेन वेव” करते हुए वापस घर लौट जाएंगे. किसी को कोई नुकसान नहीं होगा, युद्धविराम प्रभावी है!

इन लोगों को अब शांत होना चाहिए : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजराइल सीजफायर पर कहा, इजरायल पीछे हट रहा है. इन लोगों को शांत होना चाहिए. मुझे यह बात पसंद नहीं आई कि सीजफायर के तुरंत बाद हमले हुए. ईरान ने उल्लंघन किया, लेकिन इजरायल ने भी इसका उल्लंघन किया. जैसे ही हमने समझौता किया, इजरायल सामने आया और बमों की बौछार कर दी. उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं.”

कभी भी अपनी परमाणु केंद्रों का पुनर्निर्माण नहीं कर पाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ईरान कभी भी अपनी परमाणु सुविधाओं का पुनर्निर्माण नहीं कर पाएगा. बिल्कुल नहीं. वह जगह चट्टान के नीचे है. वह जगह ध्वस्त हो चुकी है. बी2 पायलटों ने अपना काम किसी की कल्पना से भी बेहतर तरीके से किया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >