डोनाल्ड ट्रंप को खाने में क्या पसंद है? किस चीज के सामने आते ही नहीं रोक पाते खुद को

Donald Trump Favorite Food : व्हाइट हाउस में टेक अवर डॉटर्स एंड सन्स टू वर्क डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डोनाल्ड ट्रंप की पसंदीदा चीजों के बारे में बताया गया. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के खाने के पसंद के बारे में बताया. कुछ सवाल खाने के इतर भी किये गये जिसे सुनकर सभी हंसने लगे.

Donald Trump Favorite Food : व्हाइट हाउस में पिछले दिनों एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाने की पसंदीदा चीजों के बारे में खुलकर बातें सामने आईं. 78 वर्षीय राष्ट्रपति का कैंडी और फास्ट फूड के प्रति लगाव कोई नई बात नहीं है. व्हाइट हाउस में बच्चों के इस हालिया कार्यक्रम में ट्रंप की मिठाई खाने की आदत के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई. एक रिपोर्ट के अनुसार, एग्जीक्यूटिव मेंशन के साउथ इंट्रेंस गेट के बाहर कुछ बच्चों के सामने राष्ट्रपति ने डांस भी किया जिसका वीडियो सामने आया था. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को बच्चों के द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब देने थे.

एक बच्चे ने लीविट से राष्ट्रपति ट्रंप की रोजाना कैंडी खाने के बारे में सवाल किया. उसने पूछा एक दिन में वे कितनी कैंडी खा जाते हैं? उन्होंने जवाब दिया, “बहुत सी कैंडी ट्रंप खा जाते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिठाई पसंद है.” द इंडिपेंडेंट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंदीदा कैंडीज टुटसी रोल्स और पिंक स्टारबर्स्ट हैं.

ट्रंप के पसंदीदा खाने की चीजें कौन सी हैं?

द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब उनसे उनके पसंदीदा खाने की चीजों के बारे में पूछा गया, तो लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा, सुंदर स्टेक, चॉकलेट सॉस और टॉपिंग के साथ आइसक्रीम सनडे के अलावा मैकडॉनल्ड्स के हैमबर्गर और फ्राइज खाना भी पसंद है.

बच्चों खाने के इतर भी सवाल किया

ट्रंप के पसंदीदा खाने के अलावा भी बच्चों ने और सवाल किये.  जैसे कि राष्ट्रपति को कौन सा बच्चा सबसे ज्यादा पसंद है और कौन सा फुटबॉल खिलाड़ी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. इन सवालों के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे. हंसी थमने के बाद लेविट ने कहा, “यह बहुत विवादास्पद सवाल है और मैं इसका जवाब नहीं दूंगा.” “मुझे पता है कि वह अपने हर बच्चे से बहुत प्यार करते हैं और वे सभी बहुत अच्छे बच्चे हैं.”

डोनाल्ड ट्रंप को कौन सी कैंडी पसंद है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुलाबी स्टारबर्स्ट और टुटसी रोल पसंद हैं. वे रोजाना “काफी मात्रा में” कैंडी खाते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के पसंदीदा खाने की चीज क्या हैं?

डोनाल्ड ट्रंप स्टेक, चॉकलेट सॉस के साथ आइसक्रीम सनडे और मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और फ्राइज पसंद हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >