Video : व्हाइट हाउस में डांस करते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, देखें वीडियो

Video : डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक यूथ फिटनेस इवेंट के दौरान छात्रों को अपना फेमस डांस दिखाया. इसी दौरान उन्होंने प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट फिर शुरू करने का ऐलान किया और फिटनेस व सही खानपान पर जोर देने की बात भी कही. नीचे देखें डांस का वीडियो.

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (4 मई) को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में थोड़ी देर के लिए डांस टीचर बन गए. यूथ फिटनेस और स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान उन्होंने छात्रों को अपना फेमस ‘ट्रंप डांस’ सिखाया और माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया. व्हाइट हाउस ने ऑफिशियल X अकाउंट पर  इसका वीडियो शेयर किया. वीडियो में ट्रंप अपना वही फेमस हाथ हिलाने वाला डांस करते दिखे, जो अक्सर उनकी रैलियों में नजर आता है. पीछे Village People का गाना ‘YMCA’ बज रहा था. आप भी देखें ये वीडियो.

व्हाइट हाउस ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप साउथ लॉन पर ‘ट्रंप डांस’ सिखाते हुए देखा गया. वीडियो में ट्रंप मुस्कुराते हुए डांस स्टेप्स करते और इशारों से छात्रों को सिखाते नजर आए. छात्र भी उनके साथ डांस में शामिल हो गए. इसके बाद उन्होंने फिर से कार्यक्रम के औपचारिक हिस्से की तरफ रुख कर लिया. यह सब उस इवेंट के दौरान हुआ, जहां ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल फिटनेस टेस्ट फिर से शुरू करने का ऐलान किया. उन्होंने एक मेमोरेंडम पर साइन भी किया, जिससे स्कूलों में चलने वाला पुराना फिटनेस प्रोग्राम दोबारा लागू होगा. इसे ओबामा के समय धीरे-धीरे बंद कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >