Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में दोषी ठहराए जानें का क्या राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा असर, जानें यहां

Donald Trump : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में दोषी करार दिया गया है. दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं निर्दोष हूं. जानें पूरा मामला

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर आई है. दरअसल, उन्हें हश मनी (Hush Money) मामले में दोषी ठहराया गया है. मामले पर दो दिनों तक चली सुनवाई के बाद 12 सदस्यीय ज्यूरी के द्वारा उन्हें सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराया गया. अमेरिका के इतिहास इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं…जैसे क्या वे राष्ट्रपति चुनाव अब लड़ सकेंगे ?

मामले में दोषी ठहराए जानें के बाद डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कोर्टरूम के बाहर कहा कि कुछ गलत नहीं किया है और मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं. हमारी लड़ाई अभी जारी है और असली फैसला 5 नवंबर को जनता करेगी. बताया जा रहा है कि मामले में ट्रंप को ज्यादा से ज्यादा 4 साल की सजा हो सकती है. हालांकि जेल जाने के बाद भी उन्हें प्रचार करने से नहीं रोका जा सकता है. यही नहीं, जेल में रहते हुए राष्ट्रपति चुनाव में यदि वे जीत दर्ज करते हैं तो उन्हें पद की शपथ लेने से भी नहीं रोका जा सकता है.

अमेरिकी संविधान में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए तीन शर्त हैं

  • नेचुरल बोर्न सिटीजनशिप
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए.
  • कम से कम 14 वर्ष तक अमेरिका में निवास करना चाहिए.

उपरोक्त तीनों शर्तों को डोनाल्ड ट्रंप पूरा करते हैं, इसलिए वे चुनाव लड़ सकते हैं.

Read Also : US Election: निक्की हेली ने रोका प्रचार अभियान, ट्रंप होंगे रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

जानें क्या है मामला?

यदि आपको याद हो तो स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने 2006 में यौन संबंध बनाए थे, जिसका बाद में खुलासा हुआ तो जमकर हंगामा मचा था. इस मामले की 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में खूब चर्चा हुई थी. इसे ट्रंप ने गुपचुप तरीके से सेटल किया. ट्रंप के द्वारा डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप लगा और मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >