Plane Crash: डोमिनिकन गणराज्य में बड़ा विमान हादसा, रनवे पर क्रैश हुआ प्लेन, 9 लोगों की मौत

Plane Crash: डोमिनिकन गणराज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो में निजी विमान क्रैश हो गया. हादसे में 7 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर समेत 9 लोगों की मौत हो गई है.

Plane Crash: डोमिनिकन गणराज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो में निजी विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया. हादसे में 7 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. विमान लास अमेरिकास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मारे गये लोगों में 6 विदेशी नागरिक और एक एक डोमिनिकन था

विमान हादसा उस समय हुआ जब डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी स्थित हवाई अड्डा पर विमान आपातकालीन लैंडिंग कर रहा था. उस समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने फ्लोरिडा से डोमिनिकन गणराज्य के ला इसाबेला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरी थी.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >