अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगातार हमलों के बाद ईरान के चाबहार बंदरगाह का टावर ढह गया है. अमेरिका के शुक्रवार (17 जुलाई) को किए गए हवाई हमलों के बाद ये तस्वीर सामने आई है. ओमान की खाड़ी में स्थित यह बंदरगाह अफगानिस्तान के साथ व्यापार के लिए काफी अहम माना जाता है.
हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वॉच टावर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. यह तस्वीर उनके पोस्ट करने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी.
ये भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी : 4 की मौत, बंदर अब्बास में छा गया अंधेरा
चाबहार बंदरगाह अमेरिका के निशाने पर
चाबहार बंदरगाह पर अमेरिका कई बार हवाई हमले कर चुका है. ईरान के सरकारी मीडिया ने भी पुष्टि की है कि इस बंदरगाह पर तीसरी बार हमला हुआ है. हालांकि, वॉच टावर के गिरने की खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
