Nepal Flood: अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, कैलाश मानसरोवर जा रहे 400 यात्री लापता

नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. भोटे कोशी नदी के उफान से सड़कें, पुल बह गए और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. इस बीच, नेपाल-चीन सीमा पर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्री लापता हो गए हैं.

Nepal Flood : नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने नेपाल-चीन सीमा पर भारी तबाही मचा दी. भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया और सड़कें, पुल समेत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. इस बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्रियों के संपर्क से बाहर होने की खबर सामने आई है.

काठमांडु पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू स्थित टच कैलाश ट्रैवल्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक बाशु कुमार अधिकारी ने बताया 390 यात्री बुधवार को रसुवागढ़ी सीमा पार करने वाले थे. इनमें 93 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं. दोपहर 3 बजे तक इनमें से कुछ यात्रियों को छोड़कर बाकी से संपर्क नहीं हो पाया था.

अचानक आया बाढ़ का सैलाब

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बाढ़ के पानी की भयावह रफ्तार दिखाई दे रही है. वीडियो में नदी का पानी अचानक बढ़ता नजर आता है और देखते ही देखते तेज बहाव की चपेट में पुल भी आ जाता है. पानी का बहाव इतना तेज है कि पुल टिक नहीं पाता और बह जाता है.

सीमा मार्ग पर आवाजाही प्रभावित

फ्लैश फ्लड की वजह से रसुवागढ़ी इलाके में बस्तियां और नेपाल-चीन सीमा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग प्रभावित हुआ है. कई जगह सड़कें और अन्य जरूरी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं. ट्रेकिंग एजेंसियों के संगठन के अध्यक्ष सागर पांडे ने बताया कि यात्रियों से संपर्क स्थापित करने और उनकी स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. बाढ़ के कारण सीमा क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित हुई है.

Also read : Nepal Flood Video: बाढ़ से हाहाकार, तेज बहाव में बह गया पुल; तबाही का खौफनाक वीडियो वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >