डोनाल्ड ट्रंप को भारी झटका, वर्जीनिया में हारे रिपबल्किन कैंडिडेट, डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर बनीं राज्य की पहली महिला गवर्नर

Abigail Spanberger won becomes Virginia first female governor: डेमोक्रेट नेता एबिगेल स्पैनबर्गर ने वर्जीनिया में गवर्नर का चुनाव आधिकारिक रूप से जीत लिया है. वह राज्य की पहली महिला गवर्नर बन गई हैं. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार विंसम अर्ल-सीयर्स को कड़े मुकाबले में हराया.

Abigail Spanberger won becomes Virginia first female governor: डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद यूएसए में कुछ राज्यों में बड़े चुनाव हो रहे हैं. ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर की रेस में खड़े भारतवंशी जोहरान ममदानी के खिलाफ खूब बयानबाजी कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच उनकी रिपब्लिकन पार्टी को वर्जीनिया में बड़ा झटका लगा है. डेमोक्रेट नेता एबिगेल स्पैनबर्गर ने वर्जीनिया में गवर्नर का चुनाव आधिकारिक रूप से जीत लिया है. वह राज्य की पहली महिला गवर्नर बन गई हैं. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार विंसम अर्ल-सीयर्स को कड़े मुकाबले में हराया. स्पैनबर्गर पूर्व सीआईए अधिकारी और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रह चुकी हैं. उन्होंने अपनी चुनावी मुहिम में शिक्षा, आर्थिक अवसर और लोकतंत्र की रक्षा को प्रमुख मुद्दे बनाया था.

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, स्पैनबर्गर की यह जीत वर्जीनिया के राजनीतिक इतिहास में एक अहम क्षण है. यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन और अमेरिकी मतदाताओं के व्यापक रुख पर जनमत संग्रह के रूप में देखा गया. मंगलवार शाम को वर्जीनिया के सभी मतदान केंद्र बंद होने के बाद मतगणना तेजी से हुई, जिसने स्पैनबर्गर की बढ़त की पुष्टि की. उनकी टीम ने इस परिणाम को एकता, प्रगति और व्यावहारिक नेतृत्व की जीत बताया.

ओबामा ने भी किया था एबिगेल का प्रचार

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव दिवस से पहले दोनों पार्टियों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सप्ताहांत में नॉरफॉक में एक रैली की, जिसमें उन्होंने स्पैनबर्गर और अन्य डेमोक्रेट उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया. उन्होंने स्पैनबर्गर को ईमानदारी और उद्देश्य वाली नेता बताया. दूसरी ओर, रिपब्लिकन पार्टी ने उत्तरी वर्जीनिया में अपनी ताकत झोंक दी ताकि रूढ़िवादी मतदाताओं को सक्रिय किया जा सके. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोमवार रात राज्य के रिपब्लिकनों के साथ एक टेलीफोन रैली की, जिसमें उन्होंने समर्थकों से महान रिपब्लिकन उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अर्ल-सीयर्स का नाम नहीं लिया.

दोनों पार्टियों ने किया धुआंधार प्रचार

दोनों अभियानों ने जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार किया, जिसमें हजारों वालंटियर्स अंतिम दिनों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते रहे. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के चेयरमैन केन मार्टिन ने सोमवार को विलियम्सबर्ग में पार्टी वालंटियर से कहा, “हम जीतने वाले हैं क्योंकि हमारे उम्मीदवार वही मुद्दे उठा रहे हैं जो लोगों के लिए वास्तव में मायने रखते हैं.”

ट्रंप को लगा झटका

डोनाल्ड ट्रंप अपने निर्णयों की वजह से केवल एक साल में ही अपने दूसरे कार्यकाल की लोकप्रियता के ढलान पर आ चुके हैं. सीएनएन के ताजा सर्वे में उनकी अप्रूवल रेटिंग 37% तक आ पहुंची है, जो उनके पहले कार्यकाल के 36% से बस एक प्रतिशत ही ज्यादा है. ट्रंप को इससे काफी बड़ा झटका लगा है. वहीं उनके लिए दूसरा बड़ा झटका न्यूयॉर्क में भी लग सकता है. जोहरान ममदानी भी न्यूयॉर्क मे मेयर बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. अगर ममदानी अमेरिका के सबसे बड़े आर्थिक शहर वाले राज्य का मेयर बनते हैं, तो वे पहले मुस्लिम और इंडियन अमेरिकन होंगे. ट्रंप ने उनके खिलाफ अपना पूरा जोर लगा दिया है. उन्होंने ममदानी के ऊपर वामपंथी और विनाशक होने का आरोप लगाया और साथ ही न्यूयॉर्क की फंडिंग रोकने की भी धमकी दी है. हालांकि इससे कोई बहुत ज्यादा फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है. न्यूयॉर्क मेयर के चुनाव का रिजल्ट भी जल्द ही आ जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

ड्रैगन ने छोड़ा तो ट्रंप को मिला यूनुस का साथ, एक साल में 1 बिलियन डॉलर के सोयाबीन खरीदेंगी बांग्लादेशी कंपनियां

अमेरिका के सबसे प्रभावशाली उपराष्ट्रपति का निधन, माने जाते थे ईराक युद्ध के मास्टरमाइंड, ट्रंप को बताया था ‘खतरा’ 

मनुष्य में हुआ सुअर की किडनी का प्रत्यारोपण, पहली बार किया गया ऐसा क्लीनिकल ट्रायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >