CoronaVirus Outbreak : स्पेन के अस्पतालों में संक्रमित लाशों के बीच रहने को मजबूर लोग, जांच शुरू

कोरोना वायरस (कोविड 19) के प्रकोप के बीच स्पेन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अस्पतालों को संक्रमण मुक्त करने लिये गये सैनिकों ने लोगों को गंदगी और उन संक्रमित शवों के बीच रहते पाया जिनके बारे में संदेह है कि उनकी मौत कोरोनो वायरस से हुई है. इस संबंध में न्यायिक जांच शुरू कर दी गयी है.

मैड्रिड : कोरोना वायरस (कोविड 19) के प्रकोप के बीच स्पेन में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अस्पतालों को संक्रमण मुक्त करने लिये गये सैनिकों ने लोगों को गंदगी और उन संक्रमित शवों के बीच रहते पाया जिनके बारे में संदेह है कि उनकी मौत कोरोनो वायरस से हुई है. इस संबंध में न्यायिक जांच शुरू कर दी गयी है.

रक्षा मंत्री मार्गरिटा रोबल्स ने बताया कि बुजुर्ग लोगों को ‘पूरी तरह से’ खुद के हवाले छोड़ दिया गया या कुछ को अपने बिस्तरों पर मृत छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि कई नर्सिंग होम मिले हैं और कई शव मिले हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि ये अस्पताल कहां हैं और कितने शव मिले हैं.

स्पेन में मंगलवार को 6,584 नये संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आये हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 39,673 पहुंच गयी है. वहीं, मृतकों की संख्या 2,696 पहुंच गयी. स्पेन की राजधानी में ही अब तक 1,535 लोगों की मौत हो चुकी है. स्पेन के स्वास्थ्य आपात केंद्र के प्रमुख फर्नान्डो सिमोन ने कहा, ‘यह एक कठिन सप्ताह है.’ उन्होंने बताया कि अब तक 5,400 स्वास्थ्यकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >