Corona New Variant: कोरोना से चीन में भारी तबाही, शंघाई में लगा लॉकडाउन

चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के यांगपु जिले में सभी 13 लाख निवासियों की कोरोना वायरस जांच का आदेश दिया गया और कम से कम इसके नतीजे आने तक उन्हें अपने घरों के अंदर रहने को कहा गया है.

कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दुनियाभर में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. नये वैरियंट ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के संघाई में लोकडाउन लगा दिया गया है.

शंघाई के 13 लाख लोगों को कोरोना जांच का आदेश

चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के यांगपु जिले में सभी 13 लाख निवासियों की कोरोना वायरस जांच का आदेश दिया गया और कम से कम इसके नतीजे आने तक उन्हें अपने घरों के अंदर रहने को कहा गया है.

Also Read: New Covid Variants: भारत में कोविड के नए वैरिएंट का खौफ, डॉक्टर बोले- कई म्यूटेशन से गुजरेगा कोरोना वायरस

लॉकडाउन की वजह से चीन के शंघाई में आर्थिक संकट

उल्लेखनीय है कि गर्मियों के मौसम में 2.5 करोड़ की आबादी वाले शहर में दो महीने का लॉकडाउन लागू होने के कारण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था. खाद्य सामग्री की कमी हो गई थी और निवासियों एवं अधिकारियों के बीच टकराव देखने को मिले थे. लॉकडाउन की शुरुआत में अधिकारियों ने कहा था कि यह महज कुछ दिनों की बात है लेकिन फिर इसकी समय सीमा बढ़ाते चले गये.

राष्ट्रपति शी जिनपिंन ने कोरोना पर ढिलाई का इरादा नहीं

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दी गई, जिसके बाद से चीन ने कोरोना के प्रति अपनाई गई अपनी कड़ी नीति से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है. देशभर में, पूर्व में शंघाई से लेकर पश्चिम में तिब्बत तक कड़े नियम लागू किये गये हैं, जहां लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >