जनवरी की शुरुआत में अमेरिका में आ सकता है कोरोना वायरस का टीका

वाशिंगटन : अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण को काबू करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि देश में जनवरी 2021 की शुरुआत में कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध हो सकता है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि टीकाकरण इस महीने से शुरू हो सकता है.

दोनों दलों के कई सांसदों, विशेषज्ञों और जनस्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि देश सर्दियों में संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के मद्देनजर इससे निबटने के लिए तैयार नहीं है.

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग में तैयारी और प्रतिक्रिया के सहायक मंत्री डॉ रोबर्ट कैडलेक ने एक ईमेल में कहा कि प्रशासन ”सुरक्षित और प्रभावशाली टीकों का उत्पादन” तेज कर रहा है, ताकि जनवरी 2021 की शुरुआत में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके.”

एचएचएस का कहना है कि साल के समापन से पहले टीके को मंजूरी मिल सकती है, लेकिन इसके वितरण में समय लगेगा. वहीं, ट्रंप ने रैलियों, बहस और संवाददाता सम्मेलनों में कहा है कि टीका कुछ सप्ताह में पहुंच सकता है. ट्रंप ने पिछले सप्ताह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ”हमें लगता है कि हम अक्टूबर में किसी भी समय इसे शुरू कर सकते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >