Coronavirus Outbreak : क्‍या चीन में फिर लौट रहा कोरोना वायरस ? एक दिन में करीब 100 नये मामले

चीन (China) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) के 99 नये मामले सामने आये जो हाल के कुछ हफ्तों की तुलना में एक दिन में सामने आये मामलों के लिहाज से सबसे ज्यादा है.

बीजिंग : चीन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) के 99 नये मामले सामने आये जो हाल के कुछ हफ्तों की तुलना में एक दिन में सामने आये मामलों के लिहाज से सबसे ज्यादा है.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि 63 ऐसे मामले भी सामने आये जिनमें लक्षण नहीं थे जिसके बाद देश में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 82,052 हो गई है.

Also Read: AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा- हाइड्रोक्सिक्लोक्विन से हर किसी का इलाज नहीं हो सकता

इसी के साथ देश में वैश्विक महामारी के फिर से भयावह होकर लौटने की चिंताएं बढ़ गई हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक शनिवार तक देश में 1,280 मामले ऐसे थे जो विदेशों से संक्रमित होकर आये हैं. इनमें से 481 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 799 का अब भी इलाज चल रहा है जिसमें से 36 की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Also Read: Covid19 Pandemic: झारखंड में कोरोना से दूसरी मौत, हिंदपीढ़ी के बुजुर्ग ने रिम्स में दम तोड़ा, पत्नी और दो बेटे भी हैं पॉजिटिव

आयोग ने बताया कि शनिवार को चीनी भूभाग से सामने आए 99 मामलों में से 97 वे हैं जो हाल में विदेश से लौटे हैं. शनिवार को ही 63 ऐसे मामले भी सामने आये जिनमें संक्रमण की पुष्टि तो होती है लेकिन लक्षण नजर नहीं आते. इनमें भी 12 ऐसे लोग हैं जो विदेशों से संक्रमित होकर लौटे हैं.

एनएचसी ने कहा कि विदेशों से संक्रमण लेकर आये 332 लोगों समेत ऐसे 1,086 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं. वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में इसके प्रसार पर नियंत्रण पा लेने के बाद कोविड-19 मामलों का फिर बढ़ना चिंता का विषय बन गया है खासकर जब चीन ने पूरे देश में सामान्य गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति दे दी है.

Also Read: एक साथ ठहरे थे बिहार के 133 मजदूर, एक युवक में मिला कोरोना पॉजिटिव तो मचा हड़कंप

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी कि देश के कुछ हिस्सों में समूह स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद आयोग के प्रवक्ता मी फेंग ने शनिवार को लोगों से रक्षात्मक उपायों को मजबूत करने और भीड़ लगाने से बचने को कहा.

कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहे अन्य देशों में फंसे चीनी नागरिकों के चीन सरकार की मदद से देश लौटने के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. लौटने वाले लोगों की जांच कर उन्हें 14 दिन के पृथकवास केंद्र में भेजा जा रहा है. एनएचसी ने बताया कि देश में कोविड-19 मृतकों की संख्या अब भी 3,339 है और शनिवार को इस घातक विषाणु से किसी की मौत नहीं हुई.

Also Read: Lockdown Effect : सालाना इन्क्रीमेंट रुकने, नौकरी जाने के भय से कर्मचारियों में तनाव

आयोग ने बताया कि घरेलू स्तर पर फैले दो नये मामलों का भी पता चला है और दोनों ही मामले हेलोंगजियांग प्रांत से सामने आए हैं जिसकी सीमा रूस से लगती है.

चीनी भूभाग पर शनिवार को 49 नये संदिग्ध मामले भी सामने आये और ये सभी विदेशों से संक्रमित होकर आये लोग हैं. शनिवार तक देश में कुल 82,052 लोग संक्रमित थे. इनमें इलाज करा रहे 1,138 लोग, ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 77,575 लोग और बीमारी से मरने वाले 3,339 लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >