चीन में स्कूलों को पूरी तरह खोलने की तैयारी, कोरोना संक्रमण के बाद जिंदगी हो रही है सामान्य

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के एहतियाती उपायों के साथ स्कूलों को पूरी तरह खोलने की तैयारी की जा रही है. देश में शुक्रवार को संक्रमण के केवल नौ मामले सामने आए. यह सभी संक्रमित लोग विदेश से आए हैं.

बीजिंग : चीन में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के एहतियाती उपायों के साथ स्कूलों को पूरी तरह खोलने की तैयारी की जा रही है. देश में शुक्रवार को संक्रमण के केवल नौ मामले सामने आए. यह सभी संक्रमित लोग विदेश से आए हैं.

अस्पतालों में कोविड-19 के 288 मरीजों का इलाज चल रहा है और 361 अन्य पृथक-वास में रखे गए हैं. पिछले साल वुहान में पहली बार वायरस का पता चलने के बाद से चीन में अब तक संक्रमण के 85,013 मामले सामने आए हैं.

Also Read: गूगल से दुनिया पूछ रही है, कब खत्म होगा कोरोना वायरस, यहां है जवाब

4,634 लोगों की मौत हुई है. लगभग 25 प्रतिशत छात्र जो स्कूल नहीं जा पा रहे थे वह सोमवार से स्कूल जा सकेंगे. कालेज के छात्र भी अगले सप्ताह से कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे .

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >