LAC पर जारी है चीन का निर्माण कार्य, भारतीय सीमा के करीब बना रहा बांध, सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

2021 की शुरुआत से ही चीन भारत और नेपाल के साथ तिराहे की सीमा के उत्तर में कुछ किलोमीटर उत्तर में मब्जा जांगबो नदी पर एक बांध का निर्माण कर रहा है, जबकि संरचना पूरी नहीं हुई है, यह परियोजना भविष्य में पानी पर चीन के नियंत्रण के बारे में चिंताएं बढ़ाएगी.

China Building Dam On LAC: भारत के खिलाफ हमेशा कुटिल चाल चलने वाला देश चीन एक बार फिर भारत को परेशान करने की कोशिश में जुटा है. चीन भारत और नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर गंगा की एक सहायक नदी पर बांध बना रहा है. नई सैटेलाइट तस्वीरों से बांध का लोकेसन साफ दिखाई दे रहा है. बता दें, चीन की हमेशा से हड़प नीति रही है. अपने पड़ोसी देशों की जमीन पर कब्जा करने की उसकी हमेशा से नियति रही है.

चीन बना रहा है डैम: इंटेल लैब में एक भू-स्थानिक खुफिया शोधकर्ता डेमियन साइमन ने गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें शामिल तस्वीरों को देखने से साफ नजर आता है कि चीन इन इलाकों में बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है. चीन मई 2021 के बाद से तिब्बत के बुरांग काउंटी स्थित माब्जा जांगबो नदी पर बांध का निर्माण कर रहा है. बता दें कि माब्जा जांगबो नदी भारत में गंगा में शामिल होने से पहले नेपाल में घाघरा या करनाली नदी में बहती है.

ट्वीट कर जताई चिंता: डेमियन साइमन ने अपने ट्वीट पर इस बात की चिंता जताई है कि चीन पानी को लेकर भविष्य के लिए रणनीति बना रहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 2021 की शुरुआत से ही चीन भारत और नेपाल के साथ तिराहे की सीमा के उत्तर में कुछ किलोमीटर उत्तर में मब्जा जांगबो नदी पर एक बांध का निर्माण कर रहा है, जबकि संरचना पूरी नहीं हुई है, यह परियोजना भविष्य में पानी पर चीन के नियंत्रण के बारे में चिंताएं बढ़ाएगी.

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से एलएसी के आसपास के इलाकों में बुनियादी निर्माण पर चीन जोर शोर से काम कर रहा है. सैटेलाइट इमेज से जो तस्वीर समय-समय पर सामने आती रही हैं उससे साफ है कि चीन ने एलएसी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में सैन्य, बुनियादी ढांचे और गांवों के निर्माण में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. भारत के साथ लंबे समय से उसका सीमा विवाद चल रहा है. 

Also Read: Rozgar Mela: पीएम मोदी 71000 लोगों को आज देंगे नियुक्ति पत्र, इन विभागों में मिली है नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >