केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां कोलकाता में होंगी तैनात, मुर्शिदाबाद और मेदिनीपुर में ऐसी रहेगी सुरक्षा

चुनाव आयोग की टीम के बंगाल दौरे से पहले ही प्रदेश में केंद्रीय बलों की 240 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव 2026 के लिए 480 कंपनियों की तैनाती का पूरा प्लान तैयार कर लिया है. सुरक्षा बलों की सबसे ज्यादा 30 कंपनियों की तैनाती कोलकाता में होगी. अन्य जिलों में कितनी कंपनियों की होगी तैनाती, यहां पढ़ें.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्य भर में केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती के लिए जिलावार सूची जारी कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

पहले ही बंगाल पहुंच चुकी हैं केंद्रीय बलों की 240 कंपनियां

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की 240 कंपनियां पहले ही बंगाल पहुंच चुकी हैं. चुनाव से पहले जिलों में तैनाती के तहत विभिन्न जिलों में केंद्रीय बलों ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है. शेष 240 कंपनियों के 10 मार्च को पहुंचने का कार्यक्रम है.

सुरक्षा बलों की तैनाती को आयोग ने किया अंतिम रूप

उन्होंने कहा कि तैनाती के दूसरे चरण के साथ, जिलों में कुल 480 कंपनियों की तैनाती के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में 11 कंपनियां तैनात की जायेंगी. इनमें से 6 कंपनियों को पहले चरण में और 5 कंपनियों को दूसरे चरण में तैनात किया जायेगा. सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में केंद्रीय बलों की 5 कंपनी तैनात रहेंगी. कलिम्पोंग को 4 कंपनियां मिलेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अलीपुरद्वार में 7 और जलपाईगुड़ी में 10 कंपनियों की तैनाती

अधिकारी ने बताया कि अलीपुरद्वार में कुल 7 कंपनियां होंगी. जलपाईगुड़ी में कुल 10 कंपनियां होंगी. उत्तर दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर पुलिस जिले को 9 कंपनियां मिलेंगी. इनमें से 5 पहले ही जिले में पहुंच चुकी हैं. रायगंज पुलिस जिले को 10 कंपनियां मिलेंगी.

480 कंपनियों की कहां-कहां होगी तैनात

जिला/पुलिस जिला का नामकंपनियों की तैनाती
दार्जिलिंग11
सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय5
कलिम्पोंग4
अलीपुरद्वार7
जलपाईगुड़ी10
इस्लामपुर पुलिस जिला9
रायगंज पुलिस जिला10
दक्षिण दिनाजपुर10
मालदा18
मुर्शिदाबाद पुलिस जिला20
जंगीपुर पुलिस जिला15
कृष्णानगर पुलिस जिला13
रानाघाट पुलिस9
कोलकाता30
हावड़ा पुलिस आयुक्तालय10
हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिला11
हुगली (ग्रामीण)16
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट11
बारासात पुलिस जिला11
बनगांव6
बशीरहाट17
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट19
बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय5
बारुईपुर पुलिस जिला13
डायमंड हार्बर11
सुंदरबन9
पूर्वी मेदिनीपुर28
पश्चिमी मेदिनीपुर20
झारग्राम11
पूर्वी बर्धमान25
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय17
बीरभूम21
पुरुलिया20
बांकुड़ा13

मालदा में सुरक्षा बलों की 18 कंपनियां रहेंगी तैनात

दक्षिण दिनाजपुर में 10 कंपनियों को तैनात किया जायेगा. दूसरे चरण में अतिरिक्त तैनाती की कोई योजना नहीं है. मालदा में 18 कंपनियां काम करेंगी, जिनमें से 12 पहले ही अपना काम शुरू कर चुकी हैं. 6 अन्य कंपनियां दूसरे चरण में शामिल होंगी.

मुर्शिदाबाद पुलिस जिले को मिलेंगी 20 कंपनियां

अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद पुलिस जिले को कुल 20 कंपनियां मिलेंगी, जबकि जंगीपुर पुलिस जिले को 15 कंपनियां मिलेंगी. नदिया में कृष्णानगर पुलिस जिले को 13 कंपनियां और रानाघाट पुलिस को 9 कंपनियां मिलेंगी.

हुगली ग्रामीण में 16 कंपनियों को काम पर लगाया जायेगा

उन्होंने कहा कि कोलकाता में कुल 30 कंपनियों की तैनाती की जायेगी. इनमें से 12 को पहले चरण में तैनात किया जायेगा और 18 को दूसरे चरण में भेजा जायेगा. हावड़ा पुलिस आयुक्तालय को 10 कंपनियां मिलेंगी, जबकि हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिले को 11 कंपनियां मिलेंगी. हुगली (ग्रामीण) में 16 कंपनियां और चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में 11 कंपनियां तैनात की जायेंगी.

उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा जवान बशीरहाट को

अधिकारी के अनुसार, उत्तर 24 परगना में बारासात पुलिस जिले में 11 कंपनियां, बनगांव में 6, बशीरहाट में 17 और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में 19 कंपनियों को तैनात किया जायेगा. बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में 5 कंपनियां होंगी.

पूर्वी मेदिनीपुर के लिए 28 कंपनियों की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना में, बारुईपुर पुलिस जिले में 13 कंपनियां होंगी, डायमंड हार्बर में 11 और सुंदरबन में 9 कंपनियां तैनात की जायेंगी. पूर्वी मेदिनीपुर में 28 कंपनियां तैनात की जायेंगी, जबकि पश्चिमी मेदिनीपुर में 20 कंपनियों की तैनाती की जायेगी.

पूर्वी बर्धमान में 25 कंपनियां रहेंगी तैनात

चुनाव निकाय के अधिकारी ने बताया कि झारग्राम में 11 कंपनियां होंगी, जबकि पूर्वी बर्धमान में 25 कंपनियां, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय में 17, बीरभूम में 21 कंपनियां, पुरुलिया में 20 और बांकुड़ा में 13 कंपनियां तैनात की जायेंगी.

चुनाव की घोषणा से पहले पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारियों ने बताया कि यह तैनाती चुनाव तिथियों की औपचारिक घोषणा से काफी पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है. इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास जगाना और यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे.

इसे भी पढ़ें

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

बीएसएफ को 105 एकड़ जमीन देगी पश्चिम बंगाल सरकार, लैंड ट्रांसफर को दी मंजूरी

बंगाल चुनाव 2026 से पहले CRPF के सब-इंस्पेक्टर की बर्धमान में मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >