400 किलो सोना लेकर फरार हुए थे 10 लोग, गिरफ्तार आरोपियों में कई भारतीय, कनाडा बोला भारत में भी एक

कनाडा में दो साल पहले एयरपोर्ट से ही लगभग .9999-शुद्ध 400 किलोग्राम सोने की चोरी हुई थी. यह लगभग 6,600 सोने की छड़ों के बराबर था और इसकी कीमत $20 मिलियन से ज्यादा थी. इस चोरी के बाद कनाडा ने प्रोजेक्ट 24K चलााया है. इस मामले में 10 लोग शामिल बताए जा रहे हैं. इसके तहत कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और कई अब भी चल रही हैं, जिसमें भारतीय भी फंसे हैं.

कनाडा में हुई अब तक की सबसे बड़ी सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ लिया है. पील रीजन पुलिस ने प्रोजेक्ट 24K के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच कई देशों तक फैली हुई है. मामला करीब 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा कीमत के सोने की छड़ों की चोरी से जुड़ा है. लगभग ढाई साल पहले कनाडा के इतिहास की सबसे सनसनीखेज आपराधिक घटनाओं में से एक हुई थी. इसमें एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन से कुछ ही घंटों में सोने की पूरी खेप का गायब हो गई थी. 

पुलिस ने 43 वर्षीय अरसलान चौधरी को सोमवार को टोरंटो पियरसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया. वह दुबई (यूएई) से आने वाली फ्लाइट से उतरा था. पुलिस के मुताबिक, चौधरी का कोई स्थायी पता नहीं है. उस पर 5,000 डॉलर से ज्यादा की चोरी की संपत्ति रखने और गंभीर आपराधिक साजिश रचने का आरोप है.

कुछ घंटों में गायब हुआ करोड़ों का सोना

यह चोरी 17 अप्रैल 2023 को हुई थी. स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख से आई फ्लाइट के जरिए टोरंटो एयरपोर्ट पर एक कार्गो पहुंचा था. इसमें करीब 400 किलो बेहद शुद्ध (.9999) सोना, यानी लगभग 6,600 सोने की छड़ें थीं, जिनकी कीमत 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा बताई गई. इसके अलावा, शिपमेंट में 25 लाख डॉलर की विदेशी मुद्रा भी थी. कार्गो को उतारने के बाद एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही दूसरी जगह भेजा गया, लेकिन कुछ ही घंटों में वह पूरी खेप रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. इसके बाद बड़े स्तर पर पुलिस जांच शुरू हुई.

भारत तक फैली जांच

सोने की चोरी के बाद पुलिस ने सीमा-पार जांच शुरू की. अब तक इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं या गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं. इनमें 33 वर्षीय सिमरनप्रीत पनेसर भी शामिल है, जो ब्रैम्पटन का रहने वाला और एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी है. माना जा रहा है कि वह फिलहाल भारत में है. जांचकर्ताओं के अनुसार, उसने एयरलाइन सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर कार्गो की पहचान और रास्ता बदलने में मदद की. बाद में उसका पता चंडीगढ़ के पास एक किराए के फ्लैट में चला. उसके खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी है.

अब तक कौन-कौन पकड़ा गया

अर्चित ग्रोवर (ब्रैम्पटन निवासी): मई 2024 में भारत से लौटते ही गिरफ्तार

परमपाल सिद्धू (54): एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी

अमित जलोटा (40): ओंटारियो निवासी

प्रसथ परमलिंगम (36): ब्रैम्पटन निवासी

अली रजा (37): टोरंटो निवासी

अम्मद चौधरी (43): ब्रैम्पटन निवासी

डुरांटे किंग-मैकेन (27): ब्रैम्पटन निवासी, फिलहाल वह अमेरिका में हथियार तस्करी के मामलों में हिरासत में है

जांच अभी जारी

सोने की चोरी से जुड़ी जांच अब भी चल रही है. पील रीजनल पुलिस प्रमुख निशान दुरैअप्पाह ने कहा कि यह मामला बहुत जटिल और बड़े स्तर का है. उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट 24K यह जांच दिखाती है कि पील रीजनल पुलिस कैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बड़े अपराधों से निपटती है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “आप चाहे कहीं भी भागें या छिपें, पुलिस आपको ढूंढ ही निकालेगी.”

ये भी पढ़ें:-

खतरनाक और समझ से परे… रूस के ओरेश्निक हमले पर अमेरिका का कड़ा रुख, कहा- युद्ध का खतरा बढ़ गया

40 जेएफ-17 लड़ाकू विमान और किलर ड्रोन… पाकिस्तान अब इस मुस्लिम देश के साथ कर रहा डीलिंग

US का काम तमाम हो जाएगा… फंस जाएंगे ट्रिलियन डॉलर, ट्रंप को हुई चिंता; इस फैसले को लेकर मचाया हल्ला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >