दिन में भीख, रात में ‘हैवी ड्राइवर’, 3 लग्जरी कारों वाला भिखारी; दुबई पुलिस ने दबोचा

Dubai: संयुक्त अरब अमीरात में भीख मांगना एक अपराध है, लेकिन रमजान के महीने में लोगों की भावनाओं से खेलना और भी बड़ा अपराध है. दुबई पुलिस ने एक ऐसे ही भिखारी को पकड़ा है, जो दिन में भीख मांगता था और रात होते ही लग्जरी कार चला कर निकल जाता था. उसके पास 1 नहीं बल्कि 3 महंगी कारें थीं.

Dubai: सड़क किनारे मदद की गुहार लगाने वाला एक शख्स, जिसके पास तीन लग्ज़री कारें हों. यह बात चौंकाने वाली लग सकती है, लेकिन दुबई में सामने आए एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है. दुबई पुलिस ने रमजान के दौरान चलाए गए विशेष एंटी-बेगिंग अभियान में ऐसे ही एक भिखारी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर चालाकी और धोखाधड़ी के जरिये बड़ी दौलत खड़ी कर ली थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े विभाग ने इस व्यक्ति पर कार्रवाई की. विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अली अल शम्सी ने बताया कि आरोपी लोगों की भावनाओं से खेलता था. वह मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर और भावुक अपील के जरिये राहगीरों की सहानुभूति बटोरता था. दिन भर सड़क पर भिखारी की भूमिका निभाने के बाद वह अपनी गरीब पहचान छोड़कर एक महंगी कार में सवार होकर चला जाता था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह महज भीख मांगने का मामला नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित और मुनाफा-केंद्रित ऑपरेशन जैसा था. आरोपी जानबूझकर लोगों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता और रमजान के महीने में बढ़ी हुई दरियादिली का पूरा फायदा उठाता था.

एक हफ्ते में ही पकड़े गए 26 देशों के लोग

रमजान के पहले ही सप्ताह में ‘कंबैट बेगिंग’ अभियान के तहत अलग-अलग देशों के 26 भिखारियों को हिरासत में लिया गया. ‘एक जागरूक समाज, भीख से मुक्त’ नारे के साथ चलाया जा रहा यह अभियान विभिन्न सरकारी एजेंसियों के सहयोग से अमल में लाया जा रहा है, ताकि अमीरात की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें:- पैसे ले जा रहा बोलिवियाई प्लेन क्रैश, 15 की मौत-30 घायल; नोट बटोरने दौड़े लोग, सेना ने चलाया वाटर कैनन

रमजान को सोच समझकर चुना

दुबई पुलिस ने अभियान के दौरान पाया कि पकड़े गए लगभग 90 प्रतिशत भिखारी विजिट वीजा पर यूएई आए थे और उन्होंने रमजान को इसलिए चुना, ताकि लोगों की उदारता से ज्यादा पैसा जुटाया जा सके. गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई. एक मामले में तो एक भिखारी के पास 25,000 दिरहम मिले, फिर भी वह सड़कों पर लोगों से पैसे मांगता पाया गया.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन

अगर पकड़े गए तो जेल और जुर्माना भी होगा

यूएई के संघीय कानून संख्या 9 (2018) के तहत, भीख मांगने पर तीन महीने तक की जेल और 5,000 दिरहम तक के जुर्माने का प्रावधान है. वहीं, संगठित भीख मांगने वाले गिरोहों या विदेश से लोगों को बुलाकर इस धंधे में शामिल करने वालों को छह महीने तक की कैद और 100,000 दिरहम तक का जुर्माना हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >