Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

Israel Iran War: इजरायल ने शनिवार को ईरान के ऊपर हवाई हमला कर दिया है. तेहरान के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. वहीं आईडीएफ ने अपने नागरिकों को भी चेतावनी दी है.

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. शनिवार को इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर दिन के समय हमला किया. शहर के केंद्रीय हिस्से में धुएं का गुबार देखा गया. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हमले का उद्देश्य या लक्ष्य क्या था. इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने एक्स हैंडल से इस बात की जानकारी दी. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि यह हमला संभावित खतरों को खत्म करने के लिए किया गया है, हालांकि उन्होंने इस पर और जानकारी साझा नहीं की.

तेहरान में मौजूद लोगों ने धमाके की आवाज सुने जाने की पुष्टि की, जबकि ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने विस्फोट की खबर तो दी, लेकिन इसके कारणों पर कोई विवरण नहीं दिया. बीबीसी ने फार्स न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि, तेहरान के पूर्व इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई दी. यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी क्षेत्र में कई मिसाइलें गिरने की जानकारी सामने आई है. ईरान से सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें तेज धमाकों की आवाजें और विस्फोट होते देखे जा सकते हैं. इन घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग घबराए हुए नजर आ रहे हैं. तेहरान टाइम्स ने भी इन हमलों की पुष्टि की है.

टीआरटी वर्ल्ड ने भी अपने अपडेट में इस बात की पुष्टि की कि तेहरान के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाईं दीं. यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान और युद्धपोत तैनात कर चुका है. फिलहाल अमेरिकी सेना ने इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

इजरायल में भी बज उठे सायरन

इसी समय इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बज उठे. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. इजरायली सेना के अनुसार, देश की ओर मिसाइल हमले की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क करने के लिए यह एहतियाती चेतावनी जारी की गई थी.

IDF ने लिखा, ‘पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए. साथ ही मोबाइल फोन पर अग्रिम चेतावनी संदेश भेजे गए, जिनमें लोगों को सुरक्षित स्थानों के आसपास रहने के निर्देश दिए गए. यह एक एहतियाती अलर्ट है, जिसका उद्देश्य जनता को इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावित आशंका के लिए तैयार करना है. इजरायली रक्षा बल (IDF) ने जोर देकर कहा है कि लोग सुरक्षित ठिकानों के नजदीक ही बने रहें.

आईडीएफ ने आगे क्या कहा?

इसके बाद एक और पोस्ट में IDF ने कहा, स्थिति के आकलन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आज (शनिवार) सुबह 08:00 बजे से होम फ्रंट कमांड के दिशानिर्देशों में तत्काल बदलाव लागू किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत देश के सभी क्षेत्रों को पूर्ण गतिविधि से बदलकर आवश्यक गतिविधि की श्रेणी में रखा गया है.

नए दिशानिर्देशों में शामिल हैं: शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक, सभाओं और आयोजनों पर प्रतिबंध और कार्यस्थलों को बंद रखने का निर्देश, सिवाय आवश्यक सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों के. आईडीएफ द्वारा जनता से आग्रह किया गया है कि वे होम फ्रंट कमांड के आधिकारिक चैनलों पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. पूरे दिशानिर्देश राष्ट्रीय आपातकालीन पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन

ये भी पढ़ें:- दिन में भीख, रात में ‘हैवी ड्राइवर’, 3 लग्जरी कारों वाला भिखारी; दुबई पुलिस ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >