ब्रॉड पीक हादसा: दो हफ्ते बाद मिला पाकिस्तानी पर्वतारोही का शव, 10 में से 8 शव बरामद

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में मारे गए पाकिस्तानी पर्वतारोही सोहेल साखी का शव दो सप्ताह बाद बरामद कर लिया गया है. 30 जुलाई से लापता साखी का शव स्थानीय वालंटियर की टीम ने खोज निकाला. इस हादसे में 10 में से 8 पर्वतारोहियों के शव अब तक मिल चुके हैं.

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक ((Broad Peak) पर करीब दो सप्ताह पहले आए हिमस्खलन में मारे गए पाकिस्तानी पर्वतारोही सोहेल साखी का शव बृहस्पतिवार ( 13 अगस्त ) को बरामद कर लिया गया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्थानीय वालंटियर की एक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला. इसके बाद अन्य बचावकर्मी भी मौके पर पहुंचे और शव को बेस कैंप तक पहुंचाया.

30 जुलाई से लापता थे साखी

सोहेल साखी 30 जुलाई 2026 को उस समय लापता हुए थे, जब प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा के नेतृत्व वाले 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय अभियान का बेस कैंप से संपर्क टूट गया था. बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि हिमस्खलन में अभियान के सभी 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी.

10 में से 8 शव बरामद

यह हादसा इस साल के पाकिस्तान के सबसे भीषण पर्वतारोहण हादसों में से एक है. अधिकारियों के अनुसार अब तक 10 मृत पर्वतारोहियों में से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं, साखी का शव भी इन्हीं में शामिल है. मौसम अनुकूल रहने पर शव को हेलीकॉप्टर से क्षेत्रीय एयरबेस ले जाने की तैयारी है.

इस्लामाबाद में दी गई श्रद्धांजलि

शव बरामद होने से दो दिन पहले पाकिस्तानकी राजधानी इस्लामाबाद में पर्वतारोहियों, राजनयिकों और समाज के लोगों ने कैंडललाइट विजिल आयोजित कर हादसे में जान गंवाने वाले पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि दी थी.

ये भी पढ़ें: PoK में फिर भड़का आंदोलन: JAAC ने 10 अगस्त के चुनावों के बहिष्कार का किया ऐलान,रावलाकोट में अंतरिम सरकार की मांग

कई देशों के पर्वतारोही थे शामिल

इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में नेपाल, ओमान, पाकिस्तान, चीन, ब्रिटेन और अमेरिका के पर्वतारोही शामिल थे. हादसे ने दुनिया भर के पर्वतारोहण समुदाय को झकझोर दिया है.

दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी

ब्रॉड पीक की ऊंचाई 8,051 मीटर है और यह काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित है. यह दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है और दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 के बेहद करीब है. उत्तरी पाकिस्तान में मौजूद ऊंचे पहाड़ों पर पर्वतारोहण के दौरान हादसे होना आम है, जहां मौसम और हिमस्खलन बड़ी चुनौती बने रहते हैं.

ये भी पढ़ें: PoK मामले पर शहबाज सरकार का यू-टर्न: प्रदर्शनकारियों को बताया देशभक्त, बातचीत का दिया न्योता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >