Elizabeth II: ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकीय देखरेख में रहेंगी एलिजाबेथ द्वितीय

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने चिंता जतायी है. बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी. बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, आज सुबह चिकित्सा जांच के बाद, डॉक्टरों ने महारानी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी.

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तबीयत बिगड़ गयी है. जिसमें बाद उन्ह��ंने स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल आवास पर चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है.

डॉक्टरों ने महारानी के स्वास्थ्य को लेकर जतायी चिंता

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने चिंता जतायी है. बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी. बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, आज सुबह चिकित्सा जांच के बाद, डॉक्टरों ने महारानी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी.

महारानी से मिलने पहुंचे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी

महारानी के क्लेरेंस हाउस और केंसिंग्टन पैलेस कार्यालयों के अनुसार, उनके बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला और पोते प्रिंस विलियम बाल्मोरल गये हैं.

Also Read: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बनीं ब्रिटेन की गृह मंत्री, पीएम लिज ट्रस ने कैबिनेट मंत्रियों का किया चयन

एलिजाबेथ द्वितीय ने लिज ट्रस को ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री नियुक्त की

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं. इस बीच ट्रस ने कहा, बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित होगा. उन्होंने ट्विटर पर कहा, इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं.

Also Read: UK PM: लिज ट्रस ब्रिटेन की नई पीएम नियुक्त, ब्रिटिश उच्चायुक्त बोले- भारत संग मजबूत होगी रणनीतिक साझेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >