Pakistan News: इमरान खान को जोर का झटका, करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, PTI प्रमुख भी होंने गिरफ्तार!

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता फवाद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फवाद चौधरी ने शरीफ सरकार को चुनौती देने के साथ-सात चुनाव आयोग को भी धमकी दी थी. अब कयास लग रहे हैं क्या इमरान खान की भी गिरफ्तारी होगी.

पस्त आर्थिक हालात झेल रहे पाकिस्तान में राजनीतिक उठापटक जारी है. इसी कड़ी में खबर है इमरान खान को एक और जोर का झटका लगा है. दरअसल, राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता फवाद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद चौधरी ने शरीफ सरकार को चुनौती देने के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी धमकी दी थी.

इमरान खान भी हो सकते हैं गिरफ्तार! : गौरतलब है कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने अवमानना के एक मामले में पीटीआई अध्यक्ष और पूर्व पीएम इमरान खान, फवाद चौधरी और असद उमर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिसके बाद पीटीआई नेताओं ने आयोग के सामने पेशी से छूट मांगी थी, लेकिन आयोग ने उनकी मांग को खारिज कर दिया. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि इमरान खान को भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

चुनाव आयोग पर हमला: वहीं, अपनी पेशी से छूट की मांग खारिज हो जाने से पीटीआई नेताओं का गुस्सा उमड़ पड़ा. इमरान सरकार के मंत्री रहे फवाद चौधरी और असद उमर ने सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. असद उमर ने कहा था कि आयोग चुनाव कराने की बजाय गिरफ्तारी का वारंट जारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ही खुद ही अवमानना ​​के दोषी है.

Also Read: क्रिस हिपकिंस बने न्यूजीलैंड के नए PM, आखिरी बार लोगों को संबोधित करते हुए जेसिंडा अर्डर्न ने कही ये बात

गौरतलब है कि दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल है. पूर्व पीएम इमरान खान लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर तीखी टिप्पणी की थी. इमरान ने अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी उन्हें एक पैसा नहीं दे रहा है. इमरान खान ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस आयातित सरकार ने देश के साथ क्या कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >