Bangladesh News : आतंकी हमले से हिलेगा बांग्लादेश? इस देश की एडवाइजरी के बाद बढ़ी टेंशन

Bangladesh News : आतंकी बांग्लादेश में हमला करने का प्लान बना रहे हैं. इसको लेकर ब्रिटेन सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. जानें इसमें क्या कहा गया है.

Bangladesh News : क्या बांग्लादेश में आतंकी हमला हो सकता है? यह सवाल ब्रिटेन सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद उठ रहा है. ब्रिटेन ने बांग्लादेश के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि आतंकवादी हमले करने की कोशिश कर सकते हैं. लगातार हमले से देश हिल सकता है. ब्रिटेन के कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस यानी एफसीडीओ (FCDO) ने मंगलवार को एडवाइजरी को अपडेट किया है, जिसमें भीड़भाड़ वाले इलाके, धार्मिक इमारतें और राजनीतिक रैलियों से दूरी बनाने को कहा गया है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ ग्रुप ऐसे लोगों को निशाना बना सकते हैं, जिनके विचार और जीवनशैली इस्लाम के विपरीत हैं. अलर्ट में कहा गया है, ”अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के खिलाफ हमले हो सकते हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर भी हमले किए जा सकते हैं. प्रमुख शहरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हमले हो सकते हैं. एफसीडीओ ने जरूरी यात्रा को छोड़कर बाकी जगहों पर जाने से भी मना किया है.

Read Also : Bangladesh News: बांग्लादेश ने किया भारतीय उच्चायुक्त को तलब, असिस्टेंट हाई कमीशन में तोड़फोड़ का जताया विरोध

ब्रिटेन ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई

ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में मंगलवार को बांग्लादेश के हालात का मामला उठा. सांसदों ने दक्षिण एशियाई देश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हाल ही में हुए हमलों पर चिंता जताई. अंतरिम सरकार द्वारा हिंदू संन्यासियों पर किए जा रहे अत्याचार पर चिंता जताई गई. लेबर पार्टी के सांसद बैरी गार्डिनर ने बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा के लिए ब्रिटिश संसद का तत्काल सत्र बुलाने की मांग की, जिस पर लंदन बारीकी से नजर रख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >