Bangladesh News: मांद से बाहर आईं शेख हसीना, चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का किया विरोध, तत्काल रिहाई की मांग

Bangladesh News: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी पर पहला बयान सामने आया है. उन्होंने चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल छोड़ने की मांग की.

Bangladesh News: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंदू भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की. उन्होंने गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताया और तत्हाल रिहाई की मांग की.

हसीना ने पत्र लिखकर कृष्ण दास की रिहाई की मांग की

शुख हसीना ने अपने पत्र में लिखा, “सनातन धार्मिक समुदाय के एक शीर्ष नेता को अनुचित तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए. चटगांव में एक मंदिर को जला दिया गया है. इससे पहले, अहमदिया समुदाय की मस्जिदों, धार्मिक स्थलों, चर्चों, मठों और घरों पर हमला किया गया, तोड़फोड़ की गई, लूटपाट की गई और आग लगा दी गई,” हसीना ने आगे लिखा, “सभी समुदायों के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता और जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.”

Also Read: Bangladesh News: बांग्लादेश हाईकोर्ट से इस्कॉन को बड़ी राहत, नहीं लगेगा प्रतिबंध, अंतरिम सरकार को दी नसीहत

देशद्रोह के आरोप में ढाका पुलिस ने चिन्मय कृष्ण दास को किया गिरफ्तार

ढाका पुलिस की जासूसी शाखा ने Iskcon ट्रस्ट के सचिव चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के आरोप में 25 नवंबर को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. जिसका बांग्लादेश सहित दुनियाभर में विरोध किया जा रहा है.

बांग्लादेश से लेकर भारत तक गिरफ्तारी का विरोध

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में बांग्लादेश में जमकर विरोध किया जा रहा है. हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतर गए और हिंदू पुजारी को रिहा करने की मांग की. इधर चिन्मय दास की गिरफ्तारी का भारत में भी विरोध दर्ज किया गया. हिंदू संगठन के नेताओं ने तत्काल इस मामले को लेकर बांग्लादेश सरकार से बात करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >