Bangladesh News: बांग्लादेश में भारतीय सामानों के बहिष्कार की अपील, BNP नेता ने जलायी भारतीय साड़ी

Bangladesh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के बीच अब एक बांग्लादेशी नेता ने भारतीय सामानों के बहिष्कार की अपील की है. उन्होंने अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को जलाकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की.

Bangladesh News: बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा के बीच अब बांग्लादेशी लोग भारत के खिलाफ भी हो गये हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से ढाका में भारतीय साड़ी को जलाया गया है. साथ ही भारत विरोधी प्रदर्शन भी किया गया. पार्टी के नेता रूहुल कबीर रिजवी ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भारतीय सामानों के बहिष्कार की अपील की है. बीएनपी ने अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में कथित तौर पर तोड़फोड़ के खिलाफ यह कदम उठाया है.

भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की अपील

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता रिजवी ने मौके पर मौजूद भीड़ से भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों ने बांग्लादेश के झंडे का अपमान किया है. इसका जवाब हम भारतीयों को उनके उत्पादों के बहिष्कार से देंगे. उन्होने कहा कि हम किसी भी कीमत पर झुकेंगे नहीं. हमलोग वक्त की खाना नहीं खाएंगे, लेकिन हम नहीं झुकेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजवी ने अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी जलाकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की.

अपनी जरूरत हम खुद कर सकते हैं पूरी- रिजवी

बीएनपी नेता रिजवी ने कहा कि बांग्लादेश किसी का मोहताज नहीं है. हमारा देश अपनी जरूरत की सभी चीजों का उत्पादन कर सकता है. उन्होंने भारतीय सामानों के बहिष्कार का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम भारत पर निर्भरता को ज्यादा से ज्यादा कम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम भारतीय झंडे का अपमान नहीं करेंगे, लेकिन अगर कोई हमारे झंडे का भी अपमान करता है तो हम उसे भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अगरतला हमले का हो रहा विरोध

बता दें बीते दिनों त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने कथित रूप से बांग्लादेश असिस्टेंट हाई कमीशन में तोड़फोड़ की थी. आरोप है कि भीड़ ने बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज को भी उतार दिया था. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही थी. तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. वहीं बांग्लादेश में इस घटना को लेकर जबरदस्त उबाल है. इसी कड़ी में बांग्लादेश में भारत के सामानों का बहिष्कार किया जा रहा है.

Also Read: PROBA 3 Spacecraft: इसरो ने लॉन्च किया प्रोबा-3 मिशन, उठेगा कई रहस्यों से पर्दा, जानिए खास बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >